एक्सप्लोरर

The Ashes 2021: 'ऑस्ट्रेलिया में क्वॉरंटीन के नियम बेहद बकवास'- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने एशेज कैंसिल करने की कही बात

The Ashes 2021: पीटरसन के मुताबिक प्लेयर्स अब इस बायो-बबल की जिंदगी से परेशान हो चुके हैं. उन्होंने कहा, अगर क्वॉरंटीन के नियमों को आसान नहीं बनाया जाता है तो इन हालात में एशेज नहीं खेली जानी चाहिए.

The Ashes 2021: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया में आगामी एशेज सीरीज के लिए लागू क्वॉरंटीन के नियमों को बकवास करार दिया है. उन्होंने कहा है कि, अगर वो इस समय इंग्लैंड की टीम का हिस्सा होते तो कभी भी एशेज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जाते. साथ ही पीटरसन ने कहा है कि, अगर क्वॉरंटीन के नियमों को आसान नहीं बनाया जाता है तो इन हालात में एशेज सीरीज नहीं खेली जानी चाहिए. एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच 8 दिसंबर को गाबा, ब्रिसबेन में खेला जाना है. 

बता दें कि फिलहाल कोविड-19 के चलते ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज के लिए क्वॉरंटीन के कड़े नियम बनाए गए हैं. यहां तक कि इस दो महीने लंबे टूर में प्लेयर्स के साथ उनकी फैमिली के ट्रेवल करने पर भी रोक लगाई जा सकती है. इसके अलावा यहां सभी बॉर्डर सील हैं जिसके चलते ट्रेवलर्स के लिए यहां आने पर रोक लगी हुई है.    

बायो-बबल की जिंदगी से तंग आ चुके हैं प्लेयर्स 

साथ ही पीटरसन के मुताबिक प्लेयर्स अब इस बायो-बबल की जिंदगी से परेशान हो चुके हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "अगर मैं अब भी इंग्लैंड के लिए खेल रहा होता तो ऐसे में एशेज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जाता. जब तक कि वो वहां क्वॉरंटीन के इन बकवास नियमों को हटाकर मेरे साथ मेरे परिवार को ले जाने की इजाजत नहीं देते. प्लेयर्स अब इस बायो-बबल की जिंदगी से परेशान हो चुके हैं."

कई प्रमुख खिलाड़ी एशेज से ले सकते हैं नाम वापस 

बता दें कि, एशेज के लिए इंग्लैंड का ये ऑस्ट्रेलियाई दौरा लगभग दो महीने तक चलेगा. जहां इस दौरान सीरीज के पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इसका मतलब है कि प्लेयर्स को यहां टी20 वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर लंबे अरसे तक बायो-बबल में रहना पड़ेगा. ऐसा माना जा रहा है कि अगर परिवार को साथ ले जाने की अनुमति नहीं मिली तो इंग्लैंड टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी एशेज सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं. 

साथ ही ऑस्ट्रेलिया में ज्यादातर जगहों पर अभी लॉकडाउन के हालात बने हुए हैं जिसके चलते प्लेयर्स को आवाजाही में कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फिलहाल इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर इस बात का सामधान निकालने के लिए विचार-विमर्श कर रहा है. 

यह भी पढ़ें 

IPL 2021: मुंबई के कोच जहीर खान का बड़ा बयान, मिडिल ऑर्डर की नाकामी को बताया हार की वजह

WBBL 2021: भारत की शेफाली वर्मा और राधा यादव वुमेंस बिग बैश लीग में दिखाएंगी जलवा, सिडनी सिक्सर्स की टीम में मिली एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज PBKS और MI के बीच भिड़ंत, जानें पंजाब-मुंबई की प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज PBKS और MI के बीच भिड़ंत, जानें पंजाब-मुंबई की प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Jamie Overton Injury: सीएसके के लिए आई एक और बुरी खबर, टीम के स्टार परफॉर्मर की बीच सीजन घर वापसी
Jamie Overton Injury: सीएसके के लिए आई एक और बुरी खबर, टीम के स्टार परफॉर्मर की बीच सीजन घर वापसी
PBKS vs MI Preview: पंजाब किंग्स का काम खराब कर सकती है मुंबई इंडियंस, आज इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर; धर्मशाला में भिड़ंत
PBKS का काम खराब कर सकती है MI, आज इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर; धर्मशाला में भिड़ंत
Virat Kohli Statement: एक दिन खेलना छोड़ दूंगा..., शतक के बाद विराट कोहली का भावुक बयान, जानिए क्यों कहा ऐसा
एक दिन खेलना छोड़ दूंगा..., शतक के बाद विराट कोहली का भावुक बयान, जानिए क्यों कहा ऐसा

वीडियोज

Breaking News: अचानक हुई Trump-Jinping बैठक, क्या बदलेगा? | Latest News | TOP News | America
UP News: धूल भरी आंधी से यूपी में भारी तबाही | UP Weather Update | CM Yogi
Breaking News: घर गिरे, पेड़..आंधी से उजाड़े हजारों आशियाने | UP Weather Update | CM Yogi
The Sheep Detectives Review: इस फिल्म में भेड़ करेगी Murder Mystery Solve
Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXCLUSIVE: हाथ से लिखा, फिर स्कैन करके कोचिंग संस्थानों तक पहुंचा, ऐसे लीक हुआ NEET का पेपर, 5-5 लाख वसूले
EXCLUSIVE: हाथ से लिखा, फिर स्कैन करके कोचिंग संस्थानों तक पहुंचा, ऐसे लीक हुआ NEET का पेपर, 5-5 लाख वसूले
PM मोदी ने की काफिले में कटौती तो उद्धव गुट ने कहा, 'आप ऐसा मत करिए क्योंकि...'
PM मोदी ने की काफिले में कटौती तो उद्धव गुट ने कहा, 'आप ऐसा मत करिए क्योंकि...'
आज MI से हारते ही पंजाब किंग्स प्लेऑफ से हो जाएगी बाहर? जानिए PBKS का पूरा गणित
आज MI से हारते ही पंजाब किंग्स प्लेऑफ से हो जाएगी बाहर? जानिए PBKS का पूरा गणित
Karuppu BO Day 1: शोज कैंसिल के बीच कैसी रहेगी सूर्या-तृषा की 'करुप्पू' की ओपनिंग? कॉलीवुड की साल की टॉप 3 ओपनर में हो पाएगी शामिल?
शोज कैंसिल के बीच कैसी रहेगी सूर्या-तृषा की 'करुप्पू' की ओपनिंग? जानें-यहां
BJP New Team: नितिन नबीन के नेतृत्व में बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, मिलेनियल नेताओं को मिल सकता है बड़ा रोल
नितिन नबीन की एंट्री से बीजेपी में बड़ा सत्ता बदलाव! मिलेनियल टीम के साथ 2027 मिशन की तैयारी
WB WBCHSE HS Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
Delhi E-Rickshaw Policy: अब दिल्ली की सड़कों पर नहीं दिखेगा ई-रिक्शा का झाम, फिटनेस सर्टिफिकेट से लेकर रजिस्ट्रेशन पर लगेगी लगाम
अब दिल्ली की सड़कों पर नहीं दिखेगा ई-रिक्शा का झाम, फिटनेस सर्टिफिकेट से लेकर रजिस्ट्रेशन पर लगेगी लगाम
SECR Recruitment 2026: रेलवे में काम करने का शानदार मौका, 1191 पदों पर निकली भर्ती; बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन
रेलवे में काम करने का शानदार मौका, 1191 पदों पर निकली भर्ती; बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन
Embed widget