एक्सप्लोरर

India vs West Indies TOSS Report: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी, कुलदीप की वापसी

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच जारी दूसरे वनडे में विराट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है.

विशाखापट्टनम के वाइज़ेग में भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है. कप्तान विराट कोहली ने दूसरे मैच के लिए पहले वनडे की टीम में एकमात्र बदलाव किया है.

दूसरे वनडे में युवा तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद की जगह पर कुलदीप यादव को मौका दिया गया है. इसके अलावा भारतीय टीम पिछले मैच के खिलाड़ियों के साथ ही आज एक बार फिर वेस्टइंडीज़ का सामना करने के लिए उतर रही है.

वहीं वेस्टइंडीज़ के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस हारकर एक बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने पिछले मैच में डेब्यू करने वाले ओशेन थोमेस को बाहर कर ओबेड मैक्कॉय का डेब्यू करवाने का फैसला किया है.

वेस्टइंडीज़ के कप्तान ने टॉस हारने के बाद कहा, 'हमें पहले गेंदबाज़ी करने में भी कोई परेशानी नहीं है क्योंकि पिच पूरे 100 ओवरों तक एक जैसा खेलने की उम्मीद है.'

विराट बनेंगे 'दस हज़ारी':
कोहली के पास इस मैच में 'दस हजारी' बनने का मौका है. कोहली अगर दूसरे वनडे में 81 रन और बना लेते हैं तो वह अपने 10000 रन पूरे कर लेंगे और सबसे तेज 10000 रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे.

सचिन ने 259 पारियों में अपने 10000 रन पूरे किए थे जबकि कोहली ने अब तक 204 पारियां खेली हैं.

धोनी दिखाएंगे कमाल:
विशाखापट्टनम में वाइज़ेग के जिस मैदान पर आज मैच खेला जाना है. ये वही मैदान है जहां पर धोनी ने साल 2005 में 148 रनों की पारी खेल वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई थी. अभी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे धोनी एक बार फिर से इस मैदान से अपनी खोई फॉर्म हासिल कर सकते हैं.

गेंदबाज़ों से है आस:
पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज़ों ने तो दमखम दिखाया लेकिन गेंदबाज़ी ने टीम की चिताएं बढ़ाई थी. जो वेस्टइंडीज़ की टीम टेस्ट सीरीज़ में एक-एक रन के लिए तरस रही थी उसने पहले वनडे में रनों का पहाड़ बना दिया.

मोहम्मद शमी समेत सभी गेंदबाज़ों ने दिल खोलकर रन लुटाए. लेकिन आज के मुकाबले में गेंदबाज़ों को भी अपना काम करना होगा. तभी मैच में भारत के लिए काम आसान हो सकता है. चाइनामैन गेंदबाज कुदीप यादव आज अपना कमाल दिखाएंगे. उन्हें खलील अहमद के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है.

वेस्टइंडीज़ को उम्मीद:
दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की टीम अपने स्टार बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स से काफी उम्मीदें होंगी, जो पहले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे. गेंदबाजी में मेहमान टीम को केमार रोच से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होंगी जिन्होंने पहले मैच में सात ओवर में 52 रन देकर एक भी विकेट हासिल नहीं किया था.

हालांकि शिमरोन हेममायर के शानदार शतक को देख वेस्टइंडीज़ की उम्मीदें ज़रूर जगी होंगी.

टीम:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, उमेश यादव.

वेस्टइंडीज: जैसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशू, चंद्रपॉल हेमराज, शिमरोन हेटमेयर, शाई होप, ओबेड मैक्कॉय, किरेन पॉवेल, एश्ले नर्स, रोवमैन पॉवेल, केमार रोच, मार्लन सैमुअल्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
IND vs WI 3rd T20 Live Score: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, भारतीय टीम कर रही है पहले बल्लेबाजी
Live: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget