एक्सप्लोरर

Lords Cricket Ground: जानिए किसके नाम पर बना क्रिकेट का मक्का कहा जाने वाला लॉर्ड्स स्टेडियम और अब इसका मालिक कौन है

जिस मैदान पर खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है,उसकी नींव एक गेंदबाज ने रखी थी और उनके बेटे ने अपने करियर में 18 रन बनाए. जानिए लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का पूरा इतिहास और मौजूदा मालिक के बारे में सबकुछ

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच क्रिकेट के सबसे ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस "क्रिकेट के मक्का" कहे जाने वाले मैदान की नींव एक ऐसे क्रिकेटर ने रखी थी, जिसके बेटे ने अपने पूरे करियर में महज 18 रन बनाए थे? आइए जानते हैं लॉर्ड्स के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी हर अहम जानकारी.

थॉमस लॉर्ड कौन हैं जिनके नाम पर बना 'लॉर्ड्स'

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की शुरुआत हुई थी थॉमस लॉर्ड से, जो 18वीं सदी के एक यॉर्कशायर क्रिकेटर और गेंदबाज थे. उन्होंने अपने करियर में कुल 59 फर्स्ट क्लास मैच खेले और 148 विकेट लिए थे. हालांकि, उन्हें असली पहचान एक मैदान निर्माता के तौर पर मिली. उन्होंने वो स्टेडियम खड़ा किया जो आने वाले समय में विश्व क्रिकेट का सबसे प्रतिष्ठित मैदान बना.

थॉमस लॉर्ड के बेटे का भी नाम थॉमस लॉर्ड था और वे भी एक क्रिकेटर थे, लेकिन उनका करियर कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने कुल 5 फर्स्ट क्लास मैच खेले और महज 18 रन बनाए, साथ ही एक विकेट भी लिया.

लॉर्ड्स की स्थापना कैसे हुई?

1787 में, थॉमस लॉर्ड ने लंदन के मैरीलेबोन में पहला लॉर्ड्स ग्राउंड (डॉर्सेट स्क्वायर) बनाया था.

जब वो मैदान छोटा पड़ा, तो 1809 में इसे लिसन ग्रोव (रीजेंट्स पार्क) में स्थानांतरित किया गया जिसे मिडल ग्राउंड कहा जाता था.

जब उस मैदान पर रीजेंट्स कैनाल का निर्माण हुआ, तो मैदान की जमीन अधिग्रहित कर ली गई थी.

इसके बाद वापस थॉमस लॉर्ड ने मौजूदा स्थान सेंट जॉन्स वुड में तीसरा और स्थायी मैदान तैयार किया, जो आज का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के नाम से जाना जाता है.

कौन है लॉर्ड्स का असली मालिक?

आज लॉर्ड्स का मालिकाना हक मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के पास है. MCC की स्थापना भी 1787 में ही हुई थी. MCC सिर्फ एक क्लब नहीं, बल्कि क्रिकेट के नियमों का संरक्षक है. 1788 में क्रिकेट के पहले आधिकारिक नियम MCC ने ही बनाए थे. आज भी ICC के तमाम नियमों की नींव MCC के सुझावों से ही रखी जाती है.

22 जून 1814 को  MCC ने हर्टफोर्डशायर के खिलाफ यहां पहला घरेलू मैच खेला गया था. उसके बाद 21 जुलाई 1884 को लॉर्ड्स के मैदान पर पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला किया था.

आज का लॉर्ड्स मैदान 

लॉर्ड्स स्टेडियम की दर्शक क्षमता आज 31,100 है. पवेलियन की लाल ईंटें, ऑनर्स बोर्ड, मीडिया सेंटर और मैदान की हल्की ढलान इसे बाकी मैदानों से अलग पहचान देती है. दुनिया का हर क्रिकेटर लॉर्ड्स में खेलने को अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि मानता है.

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और अब तीसरा मैच इसी ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह लॉर्ड्स में पहली बार उतरने का मौका होगा, जो खुद में एक ऐतिहासिक पल बन सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
IND VS ENG: भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget