एक्सप्लोरर

IND vs ENG ODI Series: टीम इंडिया में हुई प्रसिद्ध कृष्णा और सूर्यकुमार की एंट्री, सिराज को भी मिला मौका

India Squad for Paytm ODIs Series: BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. पहली बार वनडे टीम में सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को चुना गया है.

India vs England ODI Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए पहली बार वनडे टीम में सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को चुना गया है. इसके अलावा इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी चुना गया है.

पांच तेज गेंदबाजों को मिली है टीम में जगह

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. दरअसल, बुमराह ने हाल ही में शादी की है और ऐसे में उन्हें वनडे टीम में न चुनना स्वाभाविक था. बीसीसीआई ने वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में पांच तेज गेंदबाजों को चुना है. इसमें भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं.

कृष्णा और क्रुणाल को मिला घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का ईनाम

इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में समाप्त हुई विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था.

भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बेहतरीन और प्रतिभावान तेज गेंदबाजों में से एक प्रसिद्ध कृष्णा ने 2021 विजय हजारे ट्रॉफी में 21 विकेट चटकाए थे. वहीं क्रुणाल पांड्या ने भी 2021 विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने टूर्नामेंट में दो नाबाद शतक और दो अर्धशतक जड़े थे.

सूर्यकुमार यादव को भी मिला मौका

आईपीएल में पिछले तीन सीजन से शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली थी. अब उन्हें वनडे सीरीज में भी टीम में शामिल किया गया है. सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में 57 रनों की पारी खेलकर अपने हुनर का लोहा मनवाया था.

बल्लेबाज़ी विभाग में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल और शुभमन गिल को जगह मिली है. वहीं विकेटकीपर के तौर पर टीम में ऋषभ पंत की वापसी हुई है.

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे- 23 मार्च (पुणे)

दूसरा वनडे- 26 मार्च (पुणे)

तीसरा वनडे- 28 मार्च (पुणे)

यह भी पढ़ें- 

Soft Signal: जानिए क्या है 'सॉफ्ट सिगनल' और क्यों इसे लेकर हो रहा है विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से हार पर पाकिस्तान में बवाल, पूर्व खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी को कहा- 'आईसीसी ट्रॉफी चुराकर तुम...'
बांग्लादेश से हार पर पाकिस्तान में बवाल, पूर्व खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी को कहा- 'आईसीसी ट्रॉफी चुराकर तुम...'
टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 5 दिग्गज बल्लेबाज, कौन नंबर 1 पर
टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के 5 दिग्गज बल्लेबाज, कौन नंबर 1 पर
कुलदीप यादव ने शादी के तुरंत बाद ऐसा क्या लिखा? इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़े शेयर की फोटो
कुलदीप यादव ने शादी के तुरंत बाद ऐसा क्या लिखा? इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़े शेयर की फोटो
BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?
BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
बिहार की सियासत का बड़ा दिन, अनंत सिंह का ऐलान- नीतीश बिहार में नहीं रहेंगे, हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे
बिहार की सियासत का बड़ा दिन, अनंत सिंह का ऐलान- नीतीश बिहार में नहीं रहेंगे, हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Diabetes Symptoms: क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
RBSE Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
Embed widget