एक्सप्लोरर

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से टी20 वर्ल्ड कप तैयारियों से जुड़े किन-किन सवालों के जवाब खोज पाएगी टीम इंडिया?

Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने के साथ ही बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप की अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित हुई टीम इंडिया की स्क्वाड को देखें तो यह साफ हो जाएगा कि यहां चयनकर्ताओं के टारगेट पर केवल अफगान टीम नहीं थी बल्कि टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह टीम चुनी गई. एक साल से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद रोहित और विराट की टी20 में वापसी इसका सबूत है. सेलेक्टर्स की कोशिश थी कि अफगानिस्तान सीरीज में टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुछ खिलाड़ियों को मार्क किया जा सके और कुछ हद तक टीम कॉम्बिनेशन खोजने की भी कोशिश हो.

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की आखिरी इंटरनेशनल सीरीज है. यानी इसके बाद टीम इंडिया के पास वर्ल्ड कप तैयारियों को पुख्ता करने के लिए कोई मुकाबले नहीं होंगे. यहां आईपीएल जरूर है, लेकिन इस लीग से इंटरनेशनल लेवल पर क्या फिट बैठेगा, उसका अनुमान लगाना आसान नहीं है. यही कारण है कि अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बहस हो रही थी. और यही कारण भी है कि लंबे समय बाद रोहित और विराट जैसे दिग्गज भी इस फॉर्मेट में लौटे हैं.

दो सवालों के जवाब तो मिल ही गए
बहरहाल, सेलेक्टर्स ने तो जो करना था वो कर दिया. अब देखना यह होगा कि अफगानिस्तान सीरीज से टीम इंडिया अपनी टी20 वर्ल्ड कप तैयारियों से जुड़े किन-किन सवालों के जवाब खोज पाती है. वैसे यहां कुछ सवालों के जवाब तो मिल ही गए हैं. जैसे- यह साफ हो गया है कि रोहित शर्मा ही टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी करने जा रहे हैं. हां अगर वह अफगानिस्तान सीरीज में फ्लॉप रहते हैं और फिर आईपीएल में भी नहीं चल पाते हैं तो बात अलग है. इसके साथ ही उन कयासों पर भी विराम लग गया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे. अफगानिस्तान सीरीज में विराट के नाम से यह बात साफ हो गई है कि टीम इंडिया इस दिग्गज के बिना किसी भी बड़े टूर्नामेंट में उतरने का नहीं सोच सकती है.

केएल, श्रेयस और ईशान का क्या होगा?
रोहित और विराट की मिस्ट्री सॉल्व होने के बाद अब भी टीम इंडिया को बहुत से सवालों के जवाब खोजने है. बल्लेबाजी में यशस्वी, तिलक और रिंकू सिंह जैसे युवा बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर ये अफगान सीरीज में भी धूम मचाते हैं तो इनका दावा मजबूत हो जाएगा. फिर हार्दिक, सूर्यकुमार और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाज जो फिलहाल चोट के चलते बाहर हैं, वह भी फिट होते हैं तो उनकी वापसी भी तय है. ऐसे में क्या केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे बड़े नाम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहेंगे. इस सवाल का जवाब महज अफगानिस्तान सीरीज से नहीं मिलेगा. इसके लिए आईपीएल का परफॉर्मेंस भी मायने रखेगा.

गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स विभाग में लंबा मंथन होना बाकी
BCCI को अफगानिस्तान सीरीज में गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स विभाग में भी अपने सारे सवालों के जवाब नहीं मिलने वाले हैं. दरअसल, इस सीरीज में बुमराह, शमी, सिराज की अहम तिकड़ी नहीं है. स्पिन गेंदबाज में भी रवींद्र जडेजा गैर मौजूद है. इन बड़े खिलाड़ियों को फिलहाल आराम दिया गया है. टी20 वर्ल्ड कप में इनका खेलना लगभग तय समझा जा सकता है. ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुने गए अर्शदीप, मुकेश और आवेश से लेकर रवि बिश्नोई और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों के अफगान टीम के खिलाफ प्रदर्शन से चयनकर्ता टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से क्या निष्कर्ष निकाल पाएंगे, यह देखना भी दिलचस्प होगा.

विकेटकीपिंग का मसला भी आईपीएल के दौरान ही सुलझेगा
विकेटकीपिंग के मामले में भी इस सीरीज से जवाब मिलना मुश्किल लग रहा है. यहां जितेश शर्मा और संजू सैमसन को मौका मिला है. जितेश को अब तक बड़े टूर्नामेंट्स में जगह नहीं मिली है और संजू टी20 में इतने सफल नहीं रहे हैं. ऐसे में अगर यह दोनों अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो सेलेक्टर्स को फिर से आईपीएल में केएल राहुल और ईशान किशन की परफॉर्मेंस देखना होगी. कुल मिलाकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में किसे-किसे जगह देनी और टीम कॉम्बिनेशन कैसा रखा जाना है, इससे जुड़े ज्यादातर सवालों के जवाब अफगानिस्तान सीरीज से नहीं बल्कि आईपीएल के पहले महीने के प्रदर्शन के आधार पर मिलेंगे.

यह भी पढ़ें...

Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप से भी हो गई ईशान किशन की छुट्टी? जानें BCCI का क्या है प्लान

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स वनडे में बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 रनों का लक्ष्य, कौन जीतेगा सीरीज?
लॉर्ड्स में बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 का लक्ष्य, कौन जीतेगा सीरीज?
लंका प्रीमियर लीग में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेटर पर आया अपडेट, 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड; जानें पूरा मामला
लंका प्रीमियर लीग में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेटर पर आया अपडेट, 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर
क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget