एक्सप्लोरर

बीसीसीआई ने मैनेजर सुब्रमण्यम को वेस्टइंडीज दौरे से वापस बुलाया

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के प्रशासनिक प्रबंधक सुनील सुब्रमण्यम को कैरेबियाई सरजमीं में भारतीय उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारियों से कथित दुर्व्यवहार के कारण बुधवार को वेस्टइंडीज दौरे के बीच से वापस बुला लिया.

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के प्रशासनिक प्रबंधक सुनील सुब्रमण्यम को कैरेबियाई सरजमीं में भारतीय उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारियों से कथित दुर्व्यवहार के कारण बुधवार को वेस्टइंडीज दौरे के बीच से वापस बुला लिया. बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि सुब्रमण्यम को मुंबई में बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के समक्ष पेश होना होगा और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी से इस कथित दुर्व्यवहार का जवाब देना होगा. आईएफएस अधिकारी ने ‘जल सरंक्षण’ को बढ़ावा देने के लिये खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो शूट के सरकार के अनुरोध के लिये संपर्क किया था. बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय टीम की ‘जल सरंक्षण’ परियोजना के लिये काफी लंबी शूटिंग थी और उन्हें इसकी देखरेख करनी थी. इस शूटिंग के समाप्त होने पर उन्हें एक ईमेल भेजा गया जिसमें उन्हें पहली फ्लाइट लेकर वापस लौटने को कहा गया. ’’ यह देखना होगा कि सुब्रमण्यम को प्रशासनिक प्रबंधक के साक्षात्कार के लिये पेश होने का मौका मिलेगा या नहीं, जिन्हें छंटनी के बाद इसके लिये चुना गया था. तमिलनाडु के पूर्व स्पिनर ने गयाना और त्रिनिदाद एंव टोबैगो में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिये बिना शर्त माफी की पेशकश की. लेकिन इस घटना से उनका राष्ट्रीय टीम के साथ यह पद गंवाना निश्चित है. पता चला है कि सुब्रमण्यम ने अपने कथित दुर्व्यवहार के लिये तनाव को जिम्मेदार बताया. अधिकारी ने कहा, ‘‘अपने माफीनामे में उन्होंने कहा कि उनकी नींद पूरी नहीं हुई थी और वह तनाव में थे जिससे वह इस तरह का व्यवहार कर बैठे. उन्होंने बिना शर्त माफी मांग ली है. लेकिन आपको समझना होगा कि यह मामला सरकार के उच्च स्तर के अधिकारियों के पास पहुंच गया है और बीसीसीआई इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कर सकता. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले महसूस किया गया कि उन्हें 16 अगस्त को मुंबई में बुलाया जायेगा लेकिन उस दिन सभी साक्षात्कार कराये जायेंगे. इसलिये अब वह तब तक चेन्नई जायेंगे और फिर सीईओ के समक्ष पेश होने के लिये बुलाया जायेगा. ’’ सुब्रमण्यम (52 वर्ष) पर आरोप था कि वह वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के फोन की लगातार अनदेखी कर रहे थे. फिर उन्होंने बीसीसीआई अधिकारियों के फोन भी नहीं उठाये. इस वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘‘त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भारतीय उच्चायोग के बहुत वरिष्ठ व्यक्ति ने उनसे सहयोग की मांग की तो उन्होंने उनसे कहा कि मुझे बार बार संदेश मत भेजो. बीसीसीआई को पता चला कि उन्होंने उनके फोन भी नहीं उठाये जबकि वे सरकार के निर्देश का पालन कर रहे थे. ’’ रविचंद्रन अश्विन के पूर्व कोच सुब्रमण्यम ने 74 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 285 विकेट चटकाये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget