एक्सप्लोरर

INDvsENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज बेंगलुरू में होगा निर्णायक मुकाबला

INDvsENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज बेंगलुरू में होगा निर्णायक मुकाबला

बेंगलुरू: भारत और इंग्लैंड की टीमें एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज निर्णायक मुकाबला खेलने उतरेंगी. तीन टी-20 मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. तीसरे टी-20 मैच में भारत और इंग्लैंड दोनों को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा. इस स्थिति में मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.

टेस्ट और वनडे सीरीज में पिटने के बाद इंग्लैंड पहली बार सीरीज में जीत के मुहाने पर खड़ी है, लेकिन उसके लिए मेजबानों की चुनौती किसी भी तरह से आसान नहीं होगी.

वनडे और पहले टी-20 में बल्ले से विफल रहने के बाद सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने दूसरे टी-20 में अर्धशतकीय पारी खेली थी. अपने घर में उतर रहे राहुल इस फॉर्म को जारी रखने को कोशिश करेंगे. घरेलू प्रशंसकों को भी उनसे यही उम्मीद होगी.

राहुल के साथ कोहली का पारी का आगाज करना तय है. हालांकि भारत को पिछले दोनों मैचों में अच्छी शुरुआत नहीं मिली है. यह बात राहुल और कोहली के जहन में भी होगी. मध्य क्रम में सुरेश रैना, युवराज सिंह और मेहंद्र सिंह धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी होने से टीम का बल्लेबाजी क्रम बेहद मजबूत नजर आ रहा है.

हालांकि दोनों मैचों में भारत की बल्लेबाजी एक ईकाई के तौर पर प्रदर्शन करने में नाकाम रही है और इसलिए दोनों मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए भी वह बोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं टांग पाई.

दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया था और छोटे से लक्ष्य को बचाने में सफल रहे थे. अनुभवी आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह ने अंत के ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई थी. भारतीय स्पिनरों युजवेंद्र चहल और अमित मिश्रा के साथ-साथ पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर रैना ने कसी हुई गेंदबाजी की थी. एक बार फिर भारत को अपने गेंदबाजों से इसी प्रदर्शन की उम्मीद होगा.

वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड किसी भी हालत में इस मैच को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहेगा. भारत दौरे पर पूरी तरह से विफल रहने के बाद उसके लिए सीरीज जीत दौरे का अच्छा अंत करना प्राथमिकता है.

टीम के बल्लेबाजों ने सीमित ओवरों में हमेशा से ही अच्छा प्रदर्शन किया है. आखिरी मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन उनके दिमाग में होगा और वह इसके खिलाफ पूरी तैयारी से उतरेंगे.

टीम की बल्लेबाज जोए रूट, कप्तान इयोन मोर्गन, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स और मोइन अली पर ही निर्भर करेगी. दोनों मैचों में टॉस जीत कर मोर्गन ने गेंदबाजी चुनी है. तीसरे मैच में भी मेहमान इस रणनीति के साथ जा सकते हैं.

टी-20 में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने संयमित गेंदबाजी की है और भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोके रखा है. क्रिस जॉर्डन और टी-20 विशेषज्ञ तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स ने खुद को इस सीरीज में साबित किया है. वहीं स्पिन में अली भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में सफल रहे हैं. मोर्गन चाहेंगे कि उनके गेंदबाज इसी प्रदर्शन को जारी रखें.

टीमें :- 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, सुरेश रैना, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, मंदीप सिंह, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, परवेज रसूल और अमित मिश्रा.

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जोए रूट, जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, जैक बॉल, लियाम डॉसन, क्रिस जोर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, बेन स्टोक्स, डेविड विली और टाइमल मिल्स.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget