एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025: भारत की जर्सी पर पाकिस्तान लिखा होगा या नहीं? BCCI का हैरान करने वाला फैसला, जानें नियम

Team India Champions Trophy 2025: टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी की जर्सी को लेकर विवाद छिड़ गया था. लेकिन अब बीसीसीआई ने इस विवाद को खत्म कर दिया है.

Team India Champions Trophy 2025 jersey: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले टीम इंडिया की जर्सी पर विवाद छिड़ गया. दावा किया जा रहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं होगा. पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान है. लिहाजा मेजबान देश का नाम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों की जर्सी पर आईसीसी के लोगो के साथ होता है. अब इस मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का जवाब आ गया है. बीसीसीआई ने बताया कि वे आईसीसी के सभी नियमों का पालन करेंगे.

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने जर्सी के मामले पर प्रतिक्रिया जाहिर की है. क्रिकबज़ की एक खबर के मुताबिक बीसीसीआई सचिव ने कहा, ''हम आईसीसी की गाइडलाइन को फॉलो करेंगे. जैसा आईसीसी का निर्देश होगा, वैसा ही किया जाएगा.'' बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया की जर्सी पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लोगो के साथ पाकिस्तान का नाम भी होगा. चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले टीम इंडिया की जर्सी को लेकर चल रहा विवाद अब थम जाएगा. 

टीम इंडिया की जर्सी को लेकर क्यों खड़ा हो गया था विवाद -

दरअसल दावा किया जा रहा था कि टीम इंडिया की जर्सी पर चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबान देश पाकिस्तान का नाम नहीं होगा. टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जा रही है. वह अपने मैच यूएई के दुबई में खेलेगी. लिहाजा यह विवाद खड़ा हो गया कि भारतीय टीम जर्सी पर सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी के लोगो को ही रखेगी. लेकिन अब इस पर बीसीसीआई सचिव ने स्थिति को साफ कर दिया है.

आईसीसी टूर्नामेंट्स में जर्सी को लेकर क्या है नियम -

आईसीसी की टीमों को टूर्नामेंट के लिए जर्सी को लेकर खास गाइडलाइन बनाई गई है. इसके तहत सभी टीमों की जर्सी पर उनके बोर्ड के लोगो के साथ-साथ टूर्नामेंट के लोगो को भी रखना होता है. इसके साथ ही मेजबान देश का नाम भी मेंशन करना होता है. अगर टूर्नामेंट भारत में होता तो चैंपियंस ट्रॉफी के लोगो के साथ भारत लिखा जाता है. लेकिन इस बार मेजबान पाकिस्तान है तो उसका नाम लिखा जाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें : मुंबई के लिए किस नंबर पर खेलेंगे रोहित-यशस्वी? कप्तान रहाणे ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget