एक्सप्लोरर

IND vs NZ: उमरान मलिक की जगह शार्दुल ठाकुर क्यों? टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच ने दिया जवाब

Paras Mhambrey: टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का कहना है कि शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी के साथ-साथ टीम इंडिया को बल्लेबाजी में गहराई भी देते हैं.

Shardul Thakur or Umran Malik: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में उमरान मलिक (Umran Malik) को बेंच पर बैठना पड़ा था. दूसरे मैच में भी यही हुआ. दोनों मुकाबलों में उमरान की जगह शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) प्लेइंग-11 का हिस्सा बने. वैसे, दूसरे मैच के एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने यह इशारा कर दिया था कि दूसरे वनडे में भी शार्दुल ठाकुर ही प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे.

दरअसल, पारस म्हाम्ब्रे से जब पूछा गया था कि उमरान मलिक की जगह शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग-11 में क्यों लिया गया तो इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'जिस तरह से शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी करते हैं तो वह टीम को बल्लेबाजी में गहराई देते हैं. वह टीम के लिए एक ऑलराउंडर का विकल्प होते हैं. यह उनके प्लेइंग-11 में होने का बड़ा कारण रहा. उन्होंने पिछले वक्त में टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. उमरान मलिक और शार्दुल में से एक को चुनने का फैसला पिच पर भी निर्भर करता था. आपको हर मैदान के हिसाब से अपनी टीम का कॉम्बिनेशन देखना होता है.'

बल्लेबाजी में भी कई बार दम दिखा चुके हैं शार्दुल
शार्दुल ठाकुर ने IPL से लेकर इंटरनेशनल लेवल पर अपनी बल्लेबाजी का दमखम दिखाया है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों में वह लाजवाब अर्धशतक जड़ चुके हैं. वहीं, IPL के कुछ मुकाबलों में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी की है. ऐसे में वह टीम इंडिया के लिए निचले क्रम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाने की काबिलियत रखते हैं. हालांकि वनडे क्रिकेट में शार्दुल ठाकुर की बल्लेबाजी के आंकड़े उतने बेहतर नहीं रहे हैं. 32 मैचों में वह महज 19.50 की औसत से रन बना पाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक जड़ा है.

यह भी पढ़ें...

Hockey WC 2023: क्वार्टरफाइनल के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई नहीं कर पाई भारतीय टीम, अब क्रॉसओवर मैच से निकलेगी राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget