एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: सुपर 8 की दौड़ दिलचस्प, इन 3 एसोसिएट देशों पर सबकी नजर; USA भी लिस्ट में शामिल

T20 World Cup 2024 Super 8 Qualification Chances: वर्ल्ड कप में सुपर-8 की रेस दिलचस्प होती जा रही है. तीन एसोसिएट देश अगले चरण में जाकर क्रिकेट जगत में सनसनी फैलाने के बेहद करीब हैं.

T20 World Cup 2024 Super 8 Qualification Chances: टी20 वर्ल्ड कप 2024 ने अभी तक सबको हैरत में डाला हुआ है. बहुत कम रैंकिंग वाली टीम उलटफेर कर रही हैं, लो-स्कोरिंग मैचों का रोमांच फैंस पर सिर चढ़कर बोल रहा है. इस बीच मेजबान यूएसए (USA) ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, जिसने पाकिस्तान (Pakistan) को सुपर ओवर तक चले मैच में रौंद कर क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी थी. तो चलिए जानते हैं USA समेत कौन से एसोसिएट देश टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में स्थान पक्का कर सकते हैं.

USA को चाहिए एक और जीत! - ग्रुप ए

संयुक्त राज्य अमेरिका की नेशनल टीम पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाग ले रही है. जैसे ही USA ने पाकिस्तान को हराया, दुनिया भर के मीडिया ने इस खबर को कवर किया. यह टीम अभी तक वर्ल्ड कप में अपने दोनों मैच जीत चुकी है और ग्रुप ए में 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है. यूएसए को अभी 2 और मैच खेलने हैं, जिनमें से वह एक भी जीत लेती है तो उसका सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा.

स्कॉटलैंड रच सकता है इतिहास - ग्रुप बी

स्कॉटलैंड का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड के साथ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. उस मैच में मिला एक अंक अभी तक स्कॉटलैंड के पक्ष में जाता दिख रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद स्कॉटलैंड ने ओमान और नमीबिया को बड़े अंतर से मात दी है. स्कॉटलैंड के अभी 5 अंक हैं और उसका नेट रन-रेट +2.164 है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी इंग्लैंड को सुपर-8 का सपना देखना है तो उसे ओमान और नमीबिया को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा. मगर स्कॉटलैंड किसी तरह ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहती है या उनका मैच रद्द भी होता है तो स्कॉटलैंड सुपर-8 में चली जाएगी.

नीदरलैंड्स के पास सुनहरा मौका - ग्रुप डी

नीदरलैंड्स के पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं और टीम एकजुट होकर प्रदर्शन कर पाई तो जरूर सुपर-8 में जगह बनाएगी. अभी टीम ने 2 मैचों में एक जीत दर्ज की है और उसे अभी बांग्लादेश और श्रीलंका का सामना करना है. ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका लगभग सुपर-8 में पहुंच चुकी है, लेकिन दूसरा स्लॉट नीदरलैंड्स हासिल कर सकता है. ऐसा करने के लिए डच टीम को अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप से पहले जेल की हवा खाई, फिर रेप केस में क्लीन चिट पर भी नहीं मिला वीजा; अब USA पहुंचा ये खिलाड़ी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 4th T20I Live Score: भुवनेश्वर कुमार और वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 से बाहर, चौथे टी20 में भारत ने चुनी गेंदबाजी
Live: भुवनेश्वर कुमार और वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 से बाहर, चौथे टी20 में भारत ने चुनी गेंदबाजी
भुवनेश्वर पर भरोसा खत्म, वैभव भी OUT, ईशान किशन की वापसी, चौथे टी20 में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग
भुवनेश्वर पर भरोसा खत्म, वैभव भी OUT, ईशान किशन की वापसी, चौथे टी20 में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग
न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल
न्यूजीलैंड में दिखा विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget