एक्सप्लोरर

टी20 वर्ल्ड कप से पहले जेल की हवा खाई, फिर रेप केस में क्लीन चिट पर भी नहीं मिला वीजा; अब USA पहुंचा ये खिलाड़ी

T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले एक देश का खिलाड़ी जेल में बंद था. अब खूब प्रयासों के बाद यह प्लेयर यूएसए आ पहुंचा है, जो श्रीलंका के खिलाफ मैच में खेल सकता है.

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप के 9वें संस्करण में ICC के बहुत सारे एसोसिएट मेंबर्स भाग ले रहे हैं. इन्हीं में से एक नाम नेपाल का है, लेकिन यह टीम अब तक अपने सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी के बिना खेल रही थी. इस महत्वपूर्ण खिलाड़ी का नाम संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) हैं, जो नेपाल (Nepal) के कप्तान रह चुके हैं. हाल ही में खबर आई कि 2 बार वीजा के अपील ठुकराए जाने के बाद आखिरकार संदीप यूएसए में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में नेपाल के स्क्वाड को जॉइन करेंगे. मगर उनका यूएसए तक पहुंचने का सफर बेहद दिलचस्प रहा है.

जेल में बंद थे संदीप लामिछाने

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2024 से कुछ महीने पहले तक संदीप लामिछाने जेल में बंद थे. उनपर काठमांडू में एक महिला का रेप करने का केस चल रहा था, जिसमें उन्हें 8 साल की सजा सुनाई गई थी. इसके अलावा उनपर कई लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका गया, फिर भी संदीप इन आरोपों को खारिज करते रहे, इसलिए केस आगे बढ़ता रहा. आखिरकार लंबी प्रक्रिया के बाद 15 मई 2024 के दिन नेपाल के पठान हाई कोर्ट ने संदीप लामिछाने को सभी आरोपों से मुक्त करार दिया था. संदीप लामिछाने पर रेप के आरोपों के कारण उन्हें क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) ने सस्पेंड कर दिया था. मगर दोष मुक्त होने के बाद CAN ने उनपर से सस्पेंशन हटा दिया था. चूंकि टी20 वर्ल्ड कप पास आ रहा था, इसलिए कयास लगाए जाने लगे थे कि संदीप को वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल किया जाएगा.

संदीप के समर्थन में प्रोटेस्ट

दरअसल नेपाल ने ICC से अनुमति लेकर पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 14 खिलाड़ियों के स्क्वाड का एलान किया क्योंकि एक स्थान संदीप लामिछाने के लिए छोड़ा गया था. उनकी मुश्किलें कम नहीं होने वाली थीं क्योंकि यूएसए एम्बेसी ने एक नहीं बल्कि 2 बार संदीप के वीजा की अपील ठुकरा दी थी. चूंकि संदीप नेपाल के मेन खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे, इसलिए उन्हें वीजा ना मिलने पर लोग संदीप के समर्थन में सड़कों पर उतर आए थे.

अब श्रीलंका के खिलाफ खेल सकते हैं मैच

आखिरकार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल के अथक प्रयासों के बाद संदीप लामिछाने यूएसए चले गए हैं. नेपाल अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे नीदरलैंड्स के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. नेपाल अगला मैच 12 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे से श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी. काफी अधिक संभावनाएं हैं कि संदीप लामिछाने इस मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

'पाकिस्तान को सिर्फ महिलाओं के साथ क्रिकेट खेलना चाहिए, कई खिलाड़ी वर्ल्ड कप...' पूर्व खिलाड़ी ने सुनाई खरी-खोटी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'लापरवाही न होती तो बच जाता मेरा बेटा', इंजीनियर युवराज मेहता की शोक सभा में भावुक हुए पिता
'लापरवाही न होती तो बच जाता मेरा बेटा', इंजीनियर युवराज मेहता की शोक सभा में भावुक हुए पिता
78 साल के रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और RBI को जारी किया नोटिस
रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, SC ने सरकार को जारी किया नोटिस
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय

वीडियोज

Vasudha: Vasudha का टूटा दिल, Dev ने क्यों रची अपनी ही शादी तोड़ने की साजिश? (24.01.2026)
Chitra Tripathi: न्यूज़ रूम में Shankaracharya विवाद की खुली पोल...मचा हड़कंप! | Avimukteshwaranand
Pakistan के खैबर में आत्मघाती हमले में ISI के आतंकी की मौत...| Pakistan News | ISI News
Odisha की महिलाओं के लिए Subhadra Yojana, ₹10,000 सालाना Financial Assistance | Paisa Live
Border 2 के साथ नहीं Release हुआ Dhurandhar 2 का Trailer, टूटे दिल के साथ घर लौटे फैंस

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'लापरवाही न होती तो बच जाता मेरा बेटा', इंजीनियर युवराज मेहता की शोक सभा में भावुक हुए पिता
'लापरवाही न होती तो बच जाता मेरा बेटा', इंजीनियर युवराज मेहता की शोक सभा में भावुक हुए पिता
78 साल के रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और RBI को जारी किया नोटिस
रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, SC ने सरकार को जारी किया नोटिस
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय
Netflix OTT Releases: नेटफ्लिक्स पर आने वाली है एक से बढ़कर एक फिल्में, जनवरी से फरवरी तक की लिस्ट देख लें
नेटफ्लिक्स पर आने वाली है एक से बढ़कर एक फिल्में, जनवरी से फरवरी तक की लिस्ट देख लें
US Crime: अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी को मारी गोली, ऐसा क्या हुआ कि रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा?
US में भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी को मारी गोली, ऐसा क्या हुआ कि रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा?
"ये लोग एआई बैन करवाकर मानेंगे" दो मंजिला मकान को सिर पर लेकर भागा लड़का और फिर हो गया कांड
Happy Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के बेस्ट व्हाट्सएप स्टेटस, कोट्स और शायरी यहां देखें
Happy Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के बेस्ट व्हाट्सएप स्टेटस, कोट्स और शायरी यहां देखें
Embed widget