एक्सप्लोरर

IND vs PAK: रोहित की बैटिंग के फैन हैं मोहम्मद आमिर, बताया कब हो जाते हैं ज्यादा खतरनाक

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने रोहित शर्मा की बैटिंग की तारीफ की है. उन्होंने बताया कि रोहित कब ज्यादा खतरनाक होते हैं.

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में मैच आयोजित होगा. पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने इस मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर प्रतिक्रिया दी है. आमिर ने रोहित की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि रोहित दुनिया के अच्छे बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं. वे 15-20 गेंदें खेलने के बाद ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं. आमिर ने भारत और पाकिस्तान के मैच पर भी रिएक्शन दिया है.

आमिर ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स को एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने कहा, ''रोहित वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं. वे जब अपने टाइम पर आते हैं तो किसी को नहीं छोड़ते हैं. बतौर गेंदबाज आपके पास मौका होता है कि आप शुरुआत में पैड पर या डंडों पर मार लो. जब वे 15-20 बॉल खेल लेते हैं तो मुश्किल बल्लेबाज बन जाते हैं. रोहित ने जो (पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2019) पारी खेली थी, मुझे लगता है कि उनकी वह बेस्ट इनिंग्स थी. रोहित की उस पारी ने पूरा मैच बदल दिया था.'' 

आमिर ने भारत और पाक मैच को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''भारत और पाकिस्तान के मैच कभी आसान नहीं होते हैं. वे हमेशा मनोरंजन से भरे होते हैं. बतौर क्रिकेटर मैं चाहूंगा कि पाकिस्तान और इंडिया के जितने मैच हो सकें, उतने फ्यूचर में होने चाहिए.''

अगर आमिर के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो वह शानदार रहा है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए अभी तक 59 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 65 विकेट झटके हैं. उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. आमिर ने 61 वनडे मैचों में 81 विकेट चटकाए हैं. वे 36 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं. इसमें 119 विकेट लिए हैं. अब वे टी20 विश्व कप 2024 के लिए पाकिस्तानी टीम का हिस्सा हैं. 

यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2024: हार गए तो क्या खाना भी न खाएं? शर्म से पानी-पानी पाकिस्तान, टाला डिनर प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget