एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: बुमराह की जगह शमी को मिलनी चाहिए टीम इंडिया, पूर्व भारतीय खिलाड़ी की सलाह

Mohammed Shami Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सबा करीम का कहना है कि मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में जगह मिलनी चाहिए थी.

Mohammed Shami Team India T20 World Cup 2022: पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और सीनियर चयन समिति के सदस्य सबा करीम का मानना है कि यदि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम से बाहर हो जाते हैं तो उनकी जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में लेना चाहिए. गुरुवार से इस बात की रिपोर्ट है कि बुमराह पीठ की चोट के चलते विश्व कप से बाहर हो सकते हैं. शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के शेष दो मैचों के लिए भारतीय टीम में बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है.

शमी को टी20 विश्व कप के लिए आरक्षित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है. शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में में नहीं खेले थे और कोविड 19 से संक्रमित होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर थे. उनकी रिपोर्ट हाल ही में नेगेटिव आयी है. शमी ने इस साल जुलाई के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और यूएई में पिछले वर्ष टी20 विश्व कप के बाद से टी20 नहीं खेला है.

करीम ने कहा, "वह (बुमराह) एक अनोखे गेंदबाज हैं. टी20 प्रारूप में आपको ऐसे गेंदबाज की तलाश रहती है जो नई गेंद से विकेट निकाले और फिर डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकें. बुमराह ऐसा कर सकते हैं और हालिया वर्षों में राष्ट्रीय टीम के नेतृत्व समूह का भी हिस्सा रहे हैं. इसलिए उनका (विश्व कप) की टीम में ना होना भारत के लिए बड़ा झटका हो सकता है."

दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने बताया था कि बुमराह को हल्की सी चोट लगी है. इसकी गंभीरता तब सामने आई जब शुक्रवार को बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए कहा कि बुमराह पीठ में लगी चोट के बाद मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और दक्षिण अफ्ऱीका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. इस चोट ने टी20 विश्व कप में बुमराह की भागीदारी पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा दिया है. वह भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज है और उनका ना होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका हो सकता है.

सबा का मानना है कि अगर बुमराह विश्व कप में नहीं खेल पाते हैं तो शमी उनकी जगह ले सकते हैं. उन्होंने कहा, "मैं शमी के साथ जाऊंगा क्योंकि वह एक ऐसे गेंदबाज हैं जो मौका मिलने पर हमेशा भारत के लिए अच्छा करते हैं. साथ ही आपको कोई ऐसा अनुभवी गेंदबाज चाहिए जो शुरूआत में विकेट निकालकर दें. भारत को पावरप्ले में विकेट लेने वाले गेंदबाज की तलाश है और शमी यह कार्य पूरा कर सकते हैं." हालांकि वर्तमान समय में पावरप्ले की तुलना में डेथ गेंदबाज भारत की सबसे बड़ी चिंता रही है. हर्षल पटेल अपनी लय तलाश रहे हैं और भुवनेश्वर कुमार रन रोकने में नाकाम रहे हैं. सबा को लगता है कि अन्य गेंदबाजों को अब बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

उन्होंने कहा, "दबाव वाले डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने के लिए आपको ऐसे गेंदबाज चाहिए जिन्हें अपनी क्षमता का अंदाजा हो और जो उसके अनुसार गेंदबाजी कर सकें. इसलिए बुमराह की अनुपस्थिति में अन्य गेंदबाजों को अपना हाथ खड़ा करना होगा और टीम के लिए योगदान देना होगा. यह इतना आसान नहीं होगा."

यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 की विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश, जानें प्राइज मनी में मिलेंगे कितने करोड़

Sunil Gavaskar को लेकर Ravi Bishnoi की प्रतिक्रिया, कहा- ''कुछ देखा होगा तभी कर रहे मेरा सपोर्ट''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
हार के बाद पाकिस्तान को डबल झटका, ICC ने एक साथ दी 2 बड़ी सजा
हार के बाद पाकिस्तान को डबल झटका, ICC ने एक साथ दी 2 बड़ी सजा
भारतीय क्रिकेटर के पिता ने मोहसिन नकवी और पाकिस्तान को सुनाई दो टूक
भारतीय क्रिकेटर के पिता ने मोहसिन नकवी और पाकिस्तान को सुनाई दो टूक
आखिर कब तक? संजू सैमसन पर भड़के 2 दिग्गज, दिया रिएलिटी चेक
आखिर कब तक? संजू सैमसन पर भड़के 2 दिग्गज, दिया रिएलिटी चेक

वीडियोज

The Revolutionaries: Nikkhil Advani ने Bhuvan Bam, Rohit Saraf और Pratibha Ranta की Casting पर की बात
Salman Khan की Maatrubhumi को लेकर बड़ा Update, जल्द CBFC Clearance के बाद आएगी Release Date?
Hanuman Ansh ने ₹200 करोड़ कमाए, फिर भी Oscars 2026 की Race से बाहर, Producer ने बताई वजह
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: Salman Khan ने Qazi Touqeer को कहा ‘Rockstar’, Aman Gandhi को Reality Check
MAYAWATI का बड़ा फैसला! ANAND KUMAR के बेटों का पत्ता साफ, भतीजी को मिलेगी कमान? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल हादसे के बाद 'हिमालय रिपोर्ट' में बड़ी चेतावनी - भारत पर मंडरा रहा खतरा
नेपाल हादसे के बाद 'हिमालय रिपोर्ट' में बड़ी चेतावनी - भारत पर मंडरा रहा खतरा
BRICS पर कपिल सिब्बल ने सरकार को दी बधाई, कहा- 'बड़ी उपलब्धि है कि...'
BRICS पर कपिल सिब्बल ने सरकार को दी बधाई, कहा- 'बड़ी उपलब्धि'
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: BJP मार रही बाजी या जीत रही कांग्रेस? जानें सभी नगर निगम के ताजा रिजल्ट
Live: BJP मार रही बाजी या जीत रही कांग्रेस? जानें सभी नगर निगम के ताजा रिजल्ट
'मिर्जापुर द मूवी' 250 करोड़ कमाने के बाद भी इस तेलुगु फिल्म का कुछ नहीं बिगाड़ पाई, जानें कलेक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' 250 करोड़ कमाने के बाद भी इस तेलुगु फिल्म का कुछ नहीं बिगाड़ पाई, जानें कलेक्शन
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
बांस की खेती में सालों तक होती है कमाई, जानें 1 साल का हिसाब?
बांस की खेती में सालों तक होती है कमाई, जानें 1 साल का हिसाब?
Embed widget