एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: मिचेल जॉनसन ने टीम इंडिया को चेताया, बताया टी20 विश्व कप टीम चुनने में कहां हुई चूक

T20 World Cup 2022: BCCI ने कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2022 टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया है. इस टीम में चार तेज गेंदबाजों को जगह मिली है.

Mitchell Johnson On Team India: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन का मानना है कि टी20 विश्व कप के लिए भारत का संयोजन थोड़ा जोखिम भरा है, क्योंकि टीम ने उछाल भरी पिचों के लिए कम तेज गेंदबाजों का चयन किया है. अनुभवी मोहम्मद शमी को स्टैंडबाय में रखने के कदम से कुछ विशेषज्ञों आश्चर्यचकित हैं. भारतीय चयनकर्ताओं ने भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह के साथ जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाली चौकड़ी पर भरोसा जताया है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने लीजेंड्स् लीग क्रिकेट के इतर न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, "अगर आपने टीम में एक ऑलराउंडर (तेज गेंदबाजी), दो स्पिनर और चार तेज गेंदबाज को रखा है तो यह थोड़ा जोखिम भरा है. लेकिन भारत प्लेइंग इलेवन में दो तेज गेंदबाजों और एक ऑलराउंडर (हार्दिक पांड्या) और दो स्पिनरों को खेलने पर विचार कर रहा है."

बायें हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में आपको तीन तेज गेंदबाजों को टीम में रखना ही होगा. पर्थ की परिस्थितियों में चार तेज गेंदबाज रखने पड़ेंगे. मुझे लगता है उन्होंने योजना बनाकर टीम चुनी है, लेकिन सिर्फ चार तेज गेंदबाजों के साथ जोखिम भरा हो सकता है." 

जॉनसन ने इस मौके पर किसी युवा को वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाने की मांग की. आरोन फिंच के वनडे से संन्यास के बाद टीम की कप्तानी को लेकर बहस छिड़ी है. गेंद से छेड़छाड़ के कारण प्रतिबंध झेल चुके स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर ने टीम का नेतृत्व करने की इच्छा जतायी है, लेकिन जॉनसन ने कहा कि दोनों खिलाड़ी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं, ऐसे में किसी युवा खिलाड़ी को टीम की कमान दी जानी चाहिये. 

उन्होंने कहा, "पैट कमिंस (टेस्ट कप्तान) को सभी प्रारूपों की जिम्मेदारी देने से उनके काम का बोझ काफी बढ़ जायेगा. चयनकर्ताओं के मन में ग्लेन मैक्सवेल का नाम हो सकता है. अगर आप भविष्य को देखें तो कैमरून ग्रीन भी एक अच्छा विकल्प होगा."

उन्होंने आगे कहा, "वॉर्नर और स्मिथ दोनों को कप्तान नहीं होना चाहिए. वह पहले की तरह अब भी टीम का मार्गदर्शन करना जारी रख सकते हैं. उनके कप्तान बनने से फिर से पुरानी चीजें ( गेंद से छेड़छाड़ मुद्दा) पर चर्चा शुरू हो जायेगी."

यह भी पढ़ें-

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया में कौन है बेस्ट, हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी; यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

Sri Lanka T20 WC Squad: श्रीलंका ने टी20 विश्व कप के लिए किया टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget