एक्सप्लोरर

Sri Lanka T20 WC Squad: श्रीलंका ने टी20 विश्व कप के लिए किया टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Sri Lanka T20 WC Squad: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम के अलावा पांच रिजर्व खिलाड़ियों को भी चुना है.

Sri Lanka 2022 T20 World Cup Squad: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket) ने अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले 2022 टी20 वर्ल्ड कप (2022 T20 World Cup) के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम के अलावा पांच रिजर्व खिलाड़ियों को भी चुना है. हालांकि, कई चोटिल खिलाड़ियों को भी विश्व कप टीम में जगह मिली है. 

श्रीलंका ने स्टार तेज गेंदबाज दुष्मांता चमीरा और लाहिरू कुमारा को भी 2022 टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है. हालांकि, प्लेइंग इलेवन में उनका चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा. ये दोनों खिलाड़ी चोटिल हैं. 

वहीं श्रीलंका ने इसी को देखते हुए पांच खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा है. इसमें अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रमा, दिनेश चांदीमल, बिनुरा फर्नांडो और नुवानिडु फर्नांडो शामिल हैं.  

2022 टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम: दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस के अधीन)। लाहिरू कुमारा (फिटनेस के अधीन), दिलशान मदुशंका और प्रमोद मधुशन.

2022 एशिया कप की विजेता है श्रीलंकाई टीम

गौरतलब है कि श्रीलंका ने हाल ही में खेले गए 2022 एशिया कप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा किया था. फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हारकर छठी बार एशिया कप का खिताब जीता था. हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले तक श्रीलंकाई टीम खिताब जीतने की दावेदार नहीं मानी जा रही थी, लेकिन दासुन शनाका की इस टीम ने सभी को चौंकाते हुए खिताब जीत लिया. हालांकि, श्रीलंकाई टीम 2022 टी20 विश्व कप के लिए सीधे तौर पर क्वालीफाई नहीं हुई है, पहले उसे क्वालीफाइंग राउंड खेलना होगा.

यह भी पढ़ें-

फैंस के विरोध के बीच BCCI ने संजू सैमसन को सौंपी कप्तानी, शार्दुल ठाकुर और उमरान मलिक को भी मिला मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget