एक्सप्लोरर

IND vs PAK: अक्षर या अश्विन? जानें प्लेइंग-11 में कौन होगा टीम इंडिया का दूसरा स्पिनर

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में युजवेंद्र चहल की जगह तय है. दूसरे स्पिनर के तौर पर आर अश्विन या अक्षर पटेल में से किसी एक को मौका मिलना है.

R Ashwin or Axar Patel: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 (Team India's Playing11) में जिस तरह ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक विकेटकीपर बल्लेबाज को चुनने का फैसला बेहद कठिन साबित हो रहा है, ठीक वैसे ही अक्षर पटेल (Axar Patel) और आर अश्विन (R Ashwin) में से एक स्पिनर को सिलेक्ट करने का निर्णय भी टीम प्रबंधन के लिए आसान नहीं होगा.

भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल पहली पसंद हैं, लेकिन उनके अलावा दूसरा स्पिनर कौन रहेगा, यह अब तक साफ नहीं है. बाएं हाथ के गेंदबाज अक्षर पटेल जहां पिछले कुछ मुकाबलों में गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर प्लेइंग-11 के लिए दावेदारी ठोंक रहे हैं, वहीं दाएं हाथ के गेंदबाज आर अश्विन का अनुभव भी नकारा नहीं जा सकता है. बहरहाल, पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 में आर अश्विन ही बाजी मारते नजर आ रहे हैं.

पाक के खिलाफ प्लेइंग-11 में अश्विन को मिल सकती है जगह 
दरअसल, पाकिस्तान टीम में बाएं हाथ के तीन बल्लेबाज मौजूद हैं. फखर जमां, मोहम्मद नवाज और खुशदिल शाह जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने किसी बाएं हाथ के स्पिनर को खिलाना महंगा पड़ सकता है. इसीलिए अक्षर पटेल पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 में शायद ही जगह बना पाएं. हालांकि अन्य मैचों में अक्षर पटेल जरूर आर अश्विन को पछाड़ सकते हैं.

कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11?
भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कप्तान रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या की जगह सुनिश्चित हैं तो वहीं मौजूदा लय के मामले में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर दिनेश कार्तिक ऋषभ पंत से आगे हैं. वैसे पंत की दावेदारी को नकारा नहीं जा सकता. वह भारतीय बल्लेबाजी के शीर्ष छह में बाएं हाथ के इकलौते बल्लेबाज है ऐसे में अगर कार्तिक और पंत दोनों को अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है, तो भारतीय टीम को हार्दिक पंड्या को पांचवें गेंदबाजी विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करना होगा.

अगर ऐसा होता है तो टीम केवल एक स्पिनर (युजवेंद्र चहल) के साथ मैदान में होगी, लेकिन अगर पंत बाहर होते हैं तो अक्षर या अश्विन में से किसी एक को जगह मिलेगी. तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी के साथ भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह सिंह की टीम में जगह तय लग रही है.

यह भी पढ़ें...

Rohit Sharma: दिवाली के फुस्स पटाखे की तरह रहा है पाक के खिलाफ रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानें आंकड़े

IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप में 6 बार हो चुकी है भारत-पाक की भिड़ंत, जानिए कब किसने मारी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
Embed widget