एक्सप्लोरर

IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप में 6 बार हो चुकी है भारत-पाक की भिड़ंत, जानिए कब किसने मारी बाजी

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप में 22 अक्टूबर से सुपर-12 राउंड शुरू हो रहा है. इस राउंड में भारत और पाक की टीमें भी आमने-सामने होगी. 23 अक्टूबर को यह महामुकाबला होगा.

T20 World Cup, IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारत-पाक (IND vs PAK) की भिड़ंत में अब महज दो दिन बाकी हैं. दोनों टीमें 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर दोपहर 1.30 बजे आमने-सामने होगी. भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में यह सातवां मुकाबला होगा. इससे पहले हुए 6 मैचों में भारतीय टीम के हिस्से चार और पाकिस्तान के हिस्से महज एक जीत आई है. दोनों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा है. इन मुकाबलों में कब, किसने और कैसे बाजी मारी, यहां पढ़ें...

पहला मैच: दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में पहली भिड़ंत 14 सितंबर 2007 को हुई थी. पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में रखे गए थे. ग्रुप स्टेज के इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 141 रन बनाए थे, जवाब में पाक टीम भी निर्धारित 20 ओवर में 141 रन ही बना पाई थी. इस तरह यह मैच टाई हो गया था. मैच का नतीजा बॉल आउट से निकाला गया था. भारतीय गेंदबाजों ने जहां लगातार स्टम्प उड़ाए थे, वहीं पाकिस्तान का कोई भी गेंदबाज स्टम्प पर बॉल नहीं फेंक पाया था. भारत ने 3-0 से बॉल आॉउट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया था.

दूसरा मैच: पहले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में एक बार फिर भारत-पाक आमने-सामने हुए. यह मैच 24 सितंबर 2007 को खेला गया. सांसें रोक देने वाले इस मैच में भारत ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज की थी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम आखिरी ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

तीसरा मैच: टी20 वर्ल्ड 2012 में 30 सितंबर को भारत-पाक की टीमें सुपर-8 राउंड में टकराई. इस मैच में पूरी पाक टीम महज 128 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में भारतीय टीम ने महज 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच में विराट कोहली ने 61 गेंद पर 78 रन की पारी खेली.

चौथा मैच: टी20 वर्ल्ड कप 2014 में 21 मार्च को हुए मैच में भी पाकिस्तान की वही दुर्दशा हुई. भारत के सामने पाक टीम महज 130 रन बना सकी. यहां भी भारत ने महज 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

पांचवां मैच: 19 मार्च 2016 को भारत-पाक के बीच टी20 वर्ल्ड कप की पांचवीं भिड़ंत हुई. बारिश से प्रभावित इस मैच में पाक टीम ने 18 ओवर में 118 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने भी एक वक्त 23 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां से विराट कोहली ने 37 गेंद पर 55 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी.

छठा मैच: पिछले टी20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टूबर 2021 को दोनों टीमें एक बार फिर ग्रुप स्टेज में टकराई. यहां शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को बिखेर दिया. टीम इंडिया महज 151 रन बना सकी. जवाब में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 152 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए पाक टीम को 10 विकेट से एकतरफा जीत दिला दी. यह पहला मौका था जब पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत को शिकस्त दी थी.

यह भी पढ़ें...

Ballon d’Or 2022: करीम बेंजेमा चुने गए सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर, 24 साल बाद किसी फ्रेंच प्लेयर ने जीता यह बड़ा अवॉर्ड

Watch: टी20 वर्ल्ड कप 2022 की पहली हैट्रिक, यूएई के गेंदबाज ने तीन गेंदों में थाम दी श्रीलंका की रफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास
भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget