एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: दिवाली के फुस्स पटाखे की तरह रहा है पाक के खिलाफ रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानें आंकड़े

T20 WC 2022: रोहित शर्मा की लीडरशिप में भारतीय टीम 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी. रोहित शर्मा सबसे ज्यादा भारत-पाक टी20 खेलने वाले खिलाड़ी हैं. हालांकि वह इन मुकाबलों में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं.

Rohit Sharma's T20I Records Against Pakistan: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ वह दिवाली के फुस्स पटाखों की तरह रहे हैं. पाक टीम के खिलाफ उनका बल्ला कभी रन नहीं उगल पाया है. हालत यह है कि रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ 10 टी20 मैच खेल चुके हैं लेकिन उनके खाते में महज 110 रन दर्ज हुए हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 11 टी20 मुकाबले हुए हैं, इनमें रोहित शर्मा ने 10 मैच खेले हैं. वह इन दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा T20I खेलने वाले खिलाड़ी हैं. हालांकि पाक टीम के खिलाफ इतने अनुभव के बावजूद उनका बल्ला हमेशा खामोश ही रहा है. इन 10 मैचों में वह महज 15.71 की बल्लेबाजी औसत से रन जुटा पाए हैं. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर भी 30 रन रहा है. इन 10 मुकाबलों में वह केवल 15 बाउंड्रीज लगा पाए हैं.

T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित
रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वह अब तक 3737 रन बना चुके हैं. इस मामले में दूसरे पायदान पर विराट कोहली हैं. वह रोहित शर्मा से महज 25 रन पीछे हैं. रोहित शर्मा ने 142 मैचों की 134 पारियों में 31.94 की बल्लेबाजी औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.59 रहा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित 4 शतक और 58 अर्धशतक जड़ चुके हैं. वह सबसे ज्यादा छक्के (178) जड़ने वाले खिलाड़ी भी हैं.

23 अक्टूबर को है भारत-पाक मैच
भारत और पाकिस्तान की टीमें 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आमने-सामने होगी. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला वर्ल्ड कप 2022 का पहला मुकाबला होगा. बता दें कि दोनों के बीच पिछली तीन भिड़ंत में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान ने दो मैच जीते हैं, जबकि भारत के नसीब में केवल एक जीत आई है.

यह भी पढ़ें...

Ballon d’Or 2022: करीम बेंजेमा चुने गए सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर, 24 साल बाद किसी फ्रेंच प्लेयर ने जीता यह बड़ा अवॉर्ड

Watch: टी20 वर्ल्ड कप 2022 की पहली हैट्रिक, यूएई के गेंदबाज ने तीन गेंदों में थाम दी श्रीलंका की रफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
Watch: मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
Watch: बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget