एक्सप्लोरर

टी20 में हिट सूर्यकुमार यादव वनडे में क्यों लगातार हो रहे फ्लॉप? 6 पारियों में नहीं पार कर सके दहाई का आंकड़ा

Surkumar Yadav: टी20 क्रिकेट में बीता साल सूर्यकुमार यादव के नाम रहा. वह इस फॉर्मेट में टॉप स्कोरर रहे. टी20 में अपनी बैटिंग का लोहा मनवाने वाले सूर्या अब तक वनडे में फ्लॉप रहे हैं.

Suryakumar Yadav Flop in ODI: सूर्यकुमार यादव का नाम लेते ही टी20 इंटरनेशनल में वीडियो गेम की तरह खेली गईं उनकी तमाम पारियां जेहन में ताजा हो जाती हैं. मार्च 2021 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अब तक कई अविश्मरणीय पारियां खेल चुके हैं. साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल में वह शीर्ष पर रहे. बीते साल सूर्या ने 31 मैचों में 1164 रन बनाए. गुजरे साल उनके इस रिकॉर्ड के आसपास दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंचा. साल 2023 में भी उन्होंने टी20 क्रिकेट में शानदार शुरुआत की है. श्रीलंका के खिलफ खेले गए तीन मैचों में उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया. टी20 इंटरनेशनल में उनकी खतरनाक फॉर्म का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते छह महीने में वह तीन शतक लगा चुके हैं. लेकिन वहीं जब वनडे की बात होती है तो उनकी फॉर्म टांय टांय फिस हो जाती है. यानी सूर्या टी20 में तो हिट हैं लेकिन वनडे में फ्लॉप. 

वनडे में फ्लॉप हैं सूर्या 

सूर्यकुमार यादव ने करीब डेढ़ साल पहले जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ वऩडे डेब्यू किया था. पदार्पण मैच में ही 31 रन की नाबाद पारी खेलकर अच्छा संकेत दिया. फिर दूसरे मुकाबले में अर्धशतक लगाकर टीम में अपनी दावेदारी पेश की. शुरुआत छह मैचों में वह दो बार अर्धशतक लगाने में सफल रहे. लेकिन इसके बाद उनकी बैटिंग को ग्रहण लग गया. सूर्या ने अब तक 18 मैचों की 17 पारियों में सिर्फ 419 रन बनाए हैं. वनडे की पिछली 11 पारियों से वह अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. इस दौरान एकदिवसीय मैचों में वह पिछली 6 इनिेंग्स में दहाई का आकड़ा भी पार नहीं कर सके. कुल मिलाकर सूर्या वनडे में अपने आपको अभी तक साबित नहीं कर पाए हैं. 

टी20 मोड से बाहर नहीं आ पा रहे सूर्या

सूर्यकूमार का विश्लेषण किया जाए तो ऐसा लगता है कि वह टी20 के मोड से बाहर नहीं पा आ रहे हैं. वनडे में उनके फ्लॉप होने की सबसे बड़ी वजह यही है. वनडे में सफल होने के लिए उन्हें टी20 के मोड से निकला होगा. क्योंकि वनडे और टी20 क्रिकेट में फर्क है. उन्हें यह भी सोचना होगा कि वनडे मैच 20 नहीं 50 ओवर का होता है. टी20 में जहां ताबड़तोड़ बैटिंग होती है वहीं वनडे में परिस्थितियों के हिसाब खेलना पड़ता है. सूर्या को जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. वनडे में खुलकर खेलने के पहले उन्हें क्रीज पर कुछ समय बिताना होगा. क्योंकि एकदिवसीय में आप टी20 की तरह बैटिंग नहीं कर सकते. वनडे में वनडे की तरह ही बैटिंग करना होगा. यह सच है सूर्यकुमार यादव जितनी जल्दी टी20 मोड से बाहर आ आएंगे वह उतनी जल्दी ही वनडे में सफल होंगे. 

यह भी पढ़ें:

SA vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव से क्यों नहीं करवाई पूरे ओवरों की गेंदबाजी? जानिए वजह

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज
भारत का छठा विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा आउट; ध्रुव ओर सुथार क्रीज पर मौजदू
भारत का छठा विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा आउट; ध्रुव ओर सुथार क्रीज पर मौजदू
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget