एक्सप्लोरर

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव से क्यों नहीं करवाई पूरे ओवरों की गेंदबाजी? जानिए वजह

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव ने 8 ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए. इसके बावजूद रोहित शर्मा ने उनके कोटे के निर्धारित ओवर नहीं करवाए.

India vs New Zealand 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 जनवरी को खेले गया. हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवियों को 12 रन से शिकस्त दी. मेजबानों ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 349 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 208 रन की यादगार पारी खेली. जीत के लिए 350 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मेहमान टीम ने 49.2 ओवर में ऑल आउट होकर 337 रन बना पाई. इस तरह न्यूजीलैंड पहले मैच में जीत से 12 रन दूर रह गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव से पूरे ओवर की बॉलिंग नहीं करवाई. मैच में कुलदीप ने जो 8 ओवर की बॉलिंग की वह शानदार थी. फिर भी कप्तान रोहित ने उन्हें अपना कोटा पूरा नहीं करने दिया. 

ओवर पूरे न करवाने की वजह

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने चौथे बॉलिंग चेंज में कुलदीप यादव को गेंद थमाई. कुलदीप ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए कीवी टीम के दो विकेट लिए. हालांकि इस दौरान उनकी गेंद पर कुछ शॉट भी लगे. लेकिन कुलदीप को जब बॉलिंग करने से रोका गया तो उस समय तक उन्होंने 8 ओवर में एक मेडन रखते हुए 43 रन देकर 2 विकेट लिए थे. कुलदीप का कोटा नहीं पूरा करवाने की एक वजह मानी जा रही है. क्योंकि जिस वक्त कुलदीप को बॉलिंग पर लाना था उस समय माइकल ब्रेसवेल अपने पूरे रंग में थे. वह टीम इंडिया के सभी गेदंबाजों पर जमकर प्रहार कर रहे थे. ब्रेसवेल बाएं हाथ के बैटर हैं. कुलदीप यादव भी बाएं हाथ के लेग स्पिनर हैं. कप्तान की सोच रही होगी हो सकता कुलदीप पूरी तरह फॉर्म में दिख रहे ब्रेसवेल के सामने महंगे न साबित हो जाएं. शायद इसी लिए रोहित शर्मा ने कुलदीप से बॉलिंग कराना उचित नहीं समझा.

बेकार गया ब्रेसवेल का शतक

जीत के लिए 350 रन का टारगेट हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के 6 विकेट 131 रन पर गिर गए थे. ऐसे में सातवें नंबर पर बैटिंग करने आए ब्रेसवेल ने जिम्मा संभाला. उन्होंने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए भारतीय गेंदबाजों के धागे खोल दिए. उन्होंने टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों की निर्मता से पिटाई करते हुए आतिशी 140 रन की पारी खेली. अपनी इस धुआंधार इनिंग्स के दौरान उन्होंने 12 चौके और 10 छक्के उड़ाए. एक समय ऐसा लगा कि ब्रेसवेल भारत के हाथ से मैच छीन लेंगे. लेकिन अंतिम ओवर फेंकने आए शार्दुल ठाकुर ने ब्रेसवेल को आउट कर दिया. वह 10वें विकेट के रूप में आउट हुए. ब्रेसवेल का जब आखिरी विकेट गिरा तो उस समय 4 गेंद फेंकी जाना शेष थीं.  

यह भी पढ़ें:

Usain Bolt: दुनिया का सबसे तेज धावक अचानक हुआ कंगाल, खाते से उड़े 98 करोड़ रुपये

Michael Bracewell: कौन हैं माइकल ब्रेसवेल?, जिन्होंने पहले वनडे में तूफानी शतक लगाकर बढ़ाई भारत की मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
शिवम दुबे ने गेंदबाजी से बरपाया कहर, 3 ओवर में तीन विकेट; श्रेयस अय्यर को भी किया चलता
शिवम दुबे ने गेंदबाजी से बरपाया कहर, 3 ओवर में तीन विकेट; श्रेयस अय्यर को भी किया चलता
अफगानिस्तान टेस्ट के लिए मुल्लांपुर पहुंची टीम इंडिया, लेकिन शुभमन गिल गायब! जानें ताजा अपडेट
अफगानिस्तान टेस्ट के लिए मुल्लांपुर पहुंची टीम इंडिया, लेकिन शुभमन गिल गायब! जानें ताजा अपडेट
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget