एक्सप्लोरर

IPL की आलोचना करने वालों पर बरसे Sunil Gavaskar, कहा- आप अपने क्रिकेट पर ध्यान दें, यहां दखल ना दें

IPL की आलोचना करने वालों पर भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर जमकर बरसे हैं. उन्होंने आलचकों को जवाब देते हुए कहा कि आप अपने खेल पर ध्यान दें.

भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की आलोचना करने वालों पर जमकर बरसे हैं. दरअसल, पिछले कुछ वक्त से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे क्रिकेटिंग देश द्वारा आईपीएल की आलोचना की जा रही थी. अब इन आलोचनाओं पर सुनील गावस्कर ने जमकर फटकार लगाई है. उन्होंने आईपीएल की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि आप भारत के क्रिकेट में हस्तक्षेप नहीं करें और अपने यहां के खेल पर ध्यान दें.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर गिलक्रिस्ट ने की थी IPL की आलोचना
सुनील गावस्कर ने आईपीएल आलोचकों को उस वक्त जवाब दिया है जब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल की आलोचना की थी. दरअसल, एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल के वर्ल्ड क्रिकेट पर बढ़ते प्रभाव पर अफसोस जताया था. वहीं उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग के वैश्विक स्तर पर विस्तार को खतरनाक बताया था. गिलक्रिस्ट आईपीएल के बढ़ते एकाधिकार से भी चिंतित थे.

गावस्कर ने दिया आलोचकों को जवाब
गिलक्रिस्ट के आईपीएल के आलोचना के बाद भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इसकी आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि एक बार फिर से आईपीएल के कारण दूसरी टीमों के क्रिकेट कैलेंडर पर असर पड़ रहा है इसकी बात हो रही है. जैसे ही साउथ अफ्रीका की टी20 लीग और यूएई टी20 लीग की खबर आई है पुराने क्रिकेटिंग नेशन ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया है. आप अपने क्रिकेट को देखिए और हम क्या करते हैं उसमें हस्तक्षेप करने की कोशिस मत करें. हम अपने फायदे के हिसाब से अपना फैसला लेंगे ना कि आपके अनुसार फैसला लेंगे.

गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने बिग बैश लीग को उसी हिसाब से निर्धारित किया है जब उनके अनुबंधित खिलाड़ी खेलने के लिए उपलब्ध होंगे. पर उनके लिए चिंता की बात यह है कि यूएई और साउथ अफ्रीका क्रिकेल लीग एक ही समय के आसपास निर्धारित हैं और ऑस्ट्रेलिया के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों का अपने लीग के बजाय वहां खेलने का खतरा है.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli: सामने हो पाकिस्तान तो विराट कोहली बन जाते हैं तूफान, सदी में एक बार पैदा होता है ऐसा बल्लेबाज

Deepak Chahar को मिल सकता है एशिया कप का टिकट, जानें कैसे मुमकिन होगी यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
IND vs NZ 3rd T20I Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज
Highlights: वेलिंगटन में भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक ने लगाया रिकॉर्ड शतक; न्यूजीलैंड ने गंवाई सीरीज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget