एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'हो सकता है कि IPL भी न खेलें' विराट कोहली की गैर मौजूदगी पर सुनील गावस्कर ने ली चुटकी

Virat Kohli: विराट कोहली भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है. उनकी आईपीएल में भागीदारी को लेकर एक दिलचस्प बयान आया है.

Sunil Gavaskar On Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज से विराट कोहली नदारद हैं. पहले वह 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज के दो मुकाबलों से बाहर रहे और बाद में आखिरी तीन मैचों के लिए भी अनुपलब्ध हो गए. इतनी अहम सीरीज से गैर मौजूद रहने के कारण विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से क्रिकेट फैंस के टारगेट पर रहे हैं. सोशल मीडिया पर विराट के इस फैसले की आलोचना होती रही है. अब पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी इस मामले में विराट कोहली पर तंज कसा है.

रांची में स्टार स्पोर्ट्स के इवेंट में सुनील गावस्कर IIM के छात्रों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान उनसे पूछा गया कि विराट IPL खेलेंगे या नहीं? तो गावस्कर ने कहा, 'क्या वो खेलेंगे? कुछ कारणों के लिए नहीं खेल रहे हैं. शायद हो सकता है कि आईपीएल भी न खेलें.'

गौरतलब है कि विराट कोहली हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं. अनुष्का की प्रेग्नेंसी के कारण ही पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों से किनारा किया और बाद में आखिरी तीन मुकाबलों से भी नाम वापस खींच लिया. केएल राहुल के चोटिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि विराट आखिरी मुकाबलों में नजर आ सकते हैं लेकिन वह फिर भी टेस्ट स्क्वाड के लिए उपलब्ध नहीं हो सके.

बहरहाल, विराट की गैर मौजूदगी में भी टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत ली. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में ही भारतीय टीम 3-1 की अजेय बढ़त ले चुकी है. विराट समेत अन्य बड़े खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा किया है. इस सीरीज में युवा भारतीय खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया. यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और आकाश दीप ने अपनी परफॉर्मेंस से खूब वाहवाही लूटी.

22 मार्च से शुरू हो रहा है आईपीएल
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया के पास लंबा ब्रेक रहने वाला है. 11 मार्च को टेस्ट सीरीज खत्म होनी है और 22 मार्च से आईपीएल का धमाल शुरू होने वाला है, जो मई के आखिरी तक चलना है. टीम इंडिया अब आईपीएल के बाद सीधे टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी, जो कि जून में शुरू होगा.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: स्टोक्स और मैक्कुलम का विजय रथ रूका, पहली बार गंवाई टेस्ट सीरीज; ऐसा रहा है रिकॉर्ड

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
शर्मनाक! भारतीय क्रिकेट का 'काला दिन', क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget