एक्सप्लोरर

AUS vs SA: स्टीव स्मिथ ने डॉन ब्रैडमैन को पछाड़ा, सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बने

Steven Smith: स्टीव स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे सिडनी टेस्ट में 192 गेंद पर 104 रन की पारी खेली. यह उनके टेस्ट करियर की 30वीं शतकीय पारी थी.

Steven Smith Test Record: ऑस्ट्रलिया और दक्षिण अफ्रीका (AUS vs SA) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है. यहां स्टीव स्मिथ (Steven Smith) ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. उन्होंने मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में शतक जड़ महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया. स्टीव स्मिथ के नाम अब कुल 30 टेस्ट शतक हो चुके हैं.

स्टीव स्मिथ अब ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में मैथ्यू हेडन के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. यहां पहले नंबर पर रिकी पोंटिंग (41) और दूसरे पायदान पर स्टीव वॉ (32) मौजूद हैं. वैसे, ओवरऑल टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में स्मिथ संयुक्त रूप से 12वें पायदान पर हैं. यहां पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर काबिज हैं. सचिन ने अपने टेस्ट करियर में 51 शतक जड़े हैं.

स्टीव स्मिथ टी20 और वनडे में तो इतने मुकाम हासिल नहीं कर सके लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह लगातार रन बना रहे हैं. वह अब तक 92 टेस्ट मैचों का 162 पारियों में 60.89 की औसत से 8647 रन बना चुके हैं. यहां खास बात यह है कि टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-50 बल्लेबाजों में स्मिथ बैटिंग एवरेज के मामले में डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे नंबर पर आते हैं.

सिडनी टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त ले चुकी ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट में भी अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है. सिडनी टेस्ट में दो दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 विकेट खोकर 475 रन बना चुकी है. खराब रोशनी के कारण पहले दिन महज 47 ओवर फेंके जा सके थे. 

यह भी पढ़ें...

Watch: 155 kmph की स्पीड से गेंद फेंक पलटा मैच, उमरान मलिक ने ऐसे दिखाया रफ्तार का जादू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget