एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: स्मिथ ने बयां किया असफल होने का दर्द, बताया क्यों भारी पड़ रहे हैं अश्विन

IND Vs AUS: इस सीरीज की शुरुआत से पहले स्टीव स्मिथ पर सबकी नज़रें थीं. लेकिन स्मिथ एक भी पारी में दहाई का आंकड़ां पार करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं.

IND Vs AUS Boxing Day Test: इंडिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है. स्मिथ अब तक इस सीरीज में खेली गई चार पारियों में सिर्फ 10 रन बना पाए हैं और वह दो बार आर अश्विन का शिकार बने हैं. स्मिथ ने अपने निराशाजनक प्रदर्शन पर बॉक्सिंग डे टेस्ट की हार के बाद चुप्पी तोड़ी है. स्मिथ ने स्वीकार किया कि उन्होंने अश्विन को दबाव बनाने का मौका दिया और अपने कैरियर में किसी स्पिनर को उन्होंने ऐसा पहले करने नहीं दिया था.

टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से चार टेस्ट की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. स्मिथ ने कहा, ''मैंने अश्विन को उतना अच्छे से खेला नहीं है, जितना खेलना चाहिये था. मुझे उस पर दबाव बनाना चाहिये था.''

स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में किसी भी गेंदबाज को इस तरह से खुद पर हावी नहीं होने दिया था. उन्होंने कहा, ''मैंने उसे हावी होने दिया. ऐसा अपने करियर में किसी स्पिनर को मैने नहीं करने दिया था.''

स्मिथ ने कहा कि वह लंबी पारी खेलने को बेकरार है जो इस साल हो नहीं पा रहा है. स्टार बल्लेबाज ने कहा, ''यह दोधारी तलवार है लेकिन मुझे लगता है कि मुझे आत्मविश्वास के साथ अपना स्वाभाविक खेल खेलना होगा. मैं क्रीज पर टिककर खेलना चाहता हूं जो सबसे जरूरी है. इस साल मैने सबसे लंबी पारी 64 गेंदों की खेली है जो वनडे मैच में खेली थी.''

स्मिथ ने आगे कहा, ''नेट्स पर कितनी ही बल्लेबाजी कर लो लेकिन मैदानी हालात की बात अलग होती है. मैं मैदान पर लय हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं. यह उतना आसान नहीं है, खासकर बेहतरीन विरोधी गेंदबाजों के सामने किसी टेस्ट में.''

IND Vs AUS: टीम इंडिया ने मेलबर्न टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, सीरीज में 1-1 से बराबरी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
T20 Highest Wickets: 2026 में टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में टॉप पर कौन, टॉप 5 में एक भी भारतीय नहीं
2026 में टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में टॉप पर कौन, टॉप 5 में एक भी भारतीय नहीं
IND vs ENG Highlights: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 रनों का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget