एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: टीम इंडिया ने मेलबर्न टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, सीरीज में 1-1 से बराबरी की

IND Vs AUS: इंडियन क्रिकेट टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात देने में कामयाब रही है. टीम इंडिया ने विराट कोहली के बिना ही यह जीत हासिल करके 4 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है.

IND Vs AUS 2nd Test Match: भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने मेजबाज आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. मैच के चौथे दिन मेजबान आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 200 रनों पर समेटने के बाद भारत को जीत के लिए 70 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 2 विकेट गंवाकर 15.5 ओवरों में हासिल कर लिया. 112 रन की पारी खेलने वाले कप्तान अंजिक्य रहाणे को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

70 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 19 के स्कोर पर ही मयंक अग्रवाल और पुजारा का विकेट गंवा दिया था. भारत के लिए अपना पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल ने नाबाद 35 रन बनाए. कप्तान अजिंक्य रहाणे 27 रनों पर नाबाद लौटे. गिल ने 36 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाए जबकि रहाणे ने 40 गेदों पर तीन चौके लगाए.

सिराज-गिल ने किया डेब्यू

आस्ट्रेलिया ने एडिलेड में भारत को 8 विकेट से ही हराकर सीरीज में लीड ली थी लेकिन अब भारत ने उसी अंतर से जीत हासिल करते हुए हिसाब बराबर कर लिया है. खास बात है कि टीम इंडिया इस मैच में अपने रेगुलर कप्तान विराट कोहली के बिना उतरी थी और उसकी तरफ से गिल और सिराज ने टेस्ट में डेब्यू किया.

इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 200 रनों पर समेट दी. मेजबान टीम ने चौथे दिन 37.1 ओवरों का सामना करते हुए 67 रन बनो. मेजबान टीम ने तीसरे दिन स्टम्प्स तक छह विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए थे.

भारत ने पहली पारी के आधार पर 131 रनों की बढ़त ली थी. ऐसे में स्टम्प्स तक मेजबानों को दो रन की लीड मिल चुकी थी. तीसरे दिन स्टम्प्स तक कैमरून ग्रीन 17 और पैट कमिंस 15 रन बनाकर नाबाद लौटे थे.

रहाणे रहे एक्स फैक्टर

ग्रीन शानदार पारी खेलने के बाद 45 के निजी योग पर आउट हुए जबकि कमिंस ने 22 रन बनाए. इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की. मिशेल स्टार्क 14 रनों पर नाबाद लौटे जबकि नेथन लायन ने तीन रन बनाए. जोस हेजलवुड को रविचंद्रन अश्विन ने 10 के निजी योग पर बोल्ड किया. इसी के साथ लंच की घोषणा हुई थी.

भारत की ओर से सिराज ने तीन सफलता हासिल की जबकि जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए. उमेश यादव, जो अब चोटिल हैं को एक सफलता मिली.

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 195 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने पहली पारी में 326 रन बनाए और 131 रन की बेहद ही निर्णायक बढ़त हासिल की. टीम इंडिया की ओर से पहली पारी में रहाणे के 112 रन के अलावा जडेजा ने 57 रन की पारी खेली.

IND Vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में अश्विन ने रचा इतिहास, मुरलीधरन के बेहद ही खास रिकॉर्ड को तोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget