एक्सप्लोरर

Sri Lanka Vs BAN: पल्लेकेले में खेला जाएगा निर्णायक मैच, बारिश डाल सकती है खलल

तीसरे वनडे मैच के दौरान यहां बारिश का पूर्वानुमान है. बारिश के चलते यहां पिछले पांच वनडे मुकाबलों के ओवरों में कटौती करनी पड़ी है, जबकि पिछला वनडे मैच रद्द करना पड़ा था.

Sri Lanka vs Bangladesh Match Prediction: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पल्लेकेले में मंगलवार को तीसरा वनडे मैच खेला जाना है. श्रीलंका ने सीरीज का पहला मैच 77 रन से अपने नाम किया था, जबकि अगला मुकाबला बांग्लादेश ने 16 रन से जीता. ऐसे में यह मैच निर्णायक है. यहां मंगलवार को बारिश की आशंका जताई गई है.

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है, लेकिन यहां की पिच तेज गेंदबाजों को भी मदद करती है. हालांकि, लगातार बारिश ने यहां मुकाबलों को प्रभावित किया है.

तीसरे वनडे मैच के दौरान यहां बारिश का पूर्वानुमान है. बारिश के चलते यहां पिछले पांच वनडे मुकाबलों के ओवरों में कटौती करनी पड़ी है, जबकि पिछला वनडे मैच रद्द करना पड़ा था.

श्रीलंका अपनी गेंदबाजी और निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए मिलान रतनायके को प्लेइंग इलेवन में वापस ला सकता है. वहीं, बांग्लादेशी टीम में हसन महमूद की जगह तस्कीन अहमद ले सकते हैं.

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच साल 1986 से अब तक कुल 59 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 44 मुकाबले श्रीलंका ने जीते, जबकि 13 में उसे हार का सामना करना पड़ा. इनके अलावा दो मुकाबले बेनतीजा रहे.

पिछले 10 मुकाबलों को देखा जाए, तो पांच मैच श्रीलंका के नाम रहे, जबकि इतने ही मुकाबले बांग्लादेश ने भी जीते हैं.

वनडे सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसे श्रीलंका ने 1-0 से अपने नाम किया. वनडे सीरीज के बाद दोनों देश तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज भी खेलेंगे.

श्रीलंका की टीम: निशान मदुष्का, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेलालागे, वानिंदु हसरंगा, महेश दीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, जेफ्री वेंडरसे, अविष्का फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मिलान रतनायके, ईशान मलिंगा.

बांग्लादेश की टीम: परवेज हुसैन एमोन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), शमीम हुसैन, जेकर अली (विकेटकीपर), तनजीम हसन साकिब, हसन महमूद, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, लिटन दास, तस्कीन अहमद, मोहम्मद नईम, रिशद हुसैन, नाहिद राणा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget