श्रीलंका क्रिकेट में मचा घमासान, हाथरुसिंघा नहीं करेंगे प्लेइंग इलेवन का चयन
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही बड़ा लेते हुए चंडिका हाथुरुसिंघा से प्लेइंग इलेवन के चयन के अधिकार को छीन लिया है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे गई श्रीलंका क्रिकेट टीम और मैनेजमेंट में इन घमासान मचा हुआ है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नेशनल टीम के मुख्य कोच चंडिका हाथुरुसिंघा को एक बड़ा झटका दिया है. बोर्ड ने फैसला किया है कि चंडिका बायलेटरल दौरों पर प्लइंग इलेवन टीम का चयन नहीं करेंगे.
एसएलसी का कहना है कि अब बायलेटरल सीरीज में श्रीलंका के लिए प्लेइंग का चयन टीम के मैनेजमेंट और कप्तान की राष्ट्रीय चयन समिति के साथ आपसी सहमति से किया जाएगा.
श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, "बायलेटरल दौरों के लिए टीम का चयन टीम मैनेजमेंट, कप्तान और चयन समिति की कमेटी द्वारा किया जाएगा. उनके बहुमत द्वारा किया गया फैसला ही मान्य होगा."
आपको बता दें कि पूर्व एसएलसी कार्यकारी समिति की अध्यक्षता उस समय एसएलसी के अध्यक्ष थिलांगा सुमाथिपाला कर रहे थे और उन्होंने हाथरुसिंघा को समझौते के माध्यम से बायलेटरल दौरों के लिए टीम का चयनकर्ता बनाया था. इस पद को संभालने के कुछ समय बाद ही हाथरुसिंघा ने स्वयं को पूर्ण रूप से टीम का चयनकर्ता बनाने की मांग की.
हालांकि, श्रीलंका के खेल कानून के अनुसार, एक राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच अपने पद का कार्यभार संभालने के दौरान उस टीम के चयनकर्ता के रूप में कार्य नहीं कर सकता.
ऐसे में अब एसएलसी का कहना है कि खेल मंत्रालय की ओर से मिलने वाले निर्देशों के तहत हाथरुसिंघा के अधिकारों को कम किया गया है. एक प्रभावी और पारदर्शी चयनतंत्र के निर्माण हेतु ऐसा किया गया है.
Source: IOCL


















