एक्सप्लोरर

SRH vs RCB: जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, कोहली के गेंदबाज़ों को जमकर धोया

IPL 2019, SRH vs RCB: विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया जो उनके खिलाफ चला गया. बेयरस्टो और वॉर्नर ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने 16.2 ओवर में 185 रन बोर्ड पर लगा दिए.

आईपीएल के सीज़न 12 में आज का दिन कई मायनों में अहम रहा. सनराइज़र्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें जब मैदान पर आमने-सामने हुईं, तो रिकॉर्डों की झड़ी लग गई. इस आईपीएल में आज पहली बार हैदराबाद की कमान भुवनेश्वर कुमार के हाथों में थी. और उनकी कप्तानी का ये दिन यादगार साबित हुआ. मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाज़ों का जो हश्र जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने किया, उसे लंबे समय तक भूला नहीं जा सकेगा. बेयरस्टो ने 56 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 12 चौकों की मदद से 114 रनों की पारी खेली. बेयरस्टो को चहल ने अपना शिकार बनाया. जबकि मैच के दूसरे शतकवीर रहे डेविड वॉर्नर ने पांच चौके और पांच छक्कों के साथ नाबाद 100 रनों की पारी खेली. इन दोनों की तूफानी बल्लेबाज़ी की बदौलत हैदराबाद ने आरसीबी को 232 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, लेकिन कोहली की टीम  19.5 ओवर में 113 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. हैदराबाद की ओर से मोहम्मद नबी ने 4 ओवर में 11 रन देकर चार विकेट हासिल किए और संदीप शर्मा ने 3.5 ओवर की गेंदबाज़ी में  19 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया जो उनके खिलाफ चला गया. बेयरस्टो और वॉर्नर ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने 16.2 ओवर में 185 रन बोर्ड पर लगा दिए. इससे पहले ये रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के गौतम गंभीर और क्रिस लिन के नाम पर था. इन्होंने साल 2017 में पहले विकेट के लिए 184 रनों की साझेदारी की थी. रिकॉर्ड बनने का सिलसिला सिर्फ यही नहीं थमा बल्कि और भी कई बड़े रिकॉर्ड इस मैच में बने और टूटे.
  1. जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर टी-20 क्रिकेट में दूसरी ऐसी जोड़ी बन गई है, जिन्होंने पहले विकेट के लिए शतक जड़ा हो. इनसे पहले ग्लोसेस्टरशायर की तरफ से खेलते हुए, केविन ओ ब्रायन और हैमिश मार्शल ने साल 2011 में ओपनिंग जोड़ी के तौर पर शतक जड़े थे.
  2. टी-20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा चौथी दफा हुआ है, जब एक ही पारी में दो बल्लेबाज़ों ने शतक लगाए हों.
  3. आरसीबी के विराट कोहली और एबी डिविलियर्स आईपीएल की एक ही पारी में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने थे. इन दोनों साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ ये कारनामा किया था. हालांकि ये ओपनिंग जोड़ी नहीं थी.
  4. जॉनी बेयरस्टो आईपीएल में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के तीसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा साल 2012 में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए केविन पीटरसन (103) और साल 2017 में राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट की ओर से बेन स्टोक्स (103) कर चुके हैं.
  5. जॉनी बेयरस्टो आईपीएल में शतक जड़ने वाले 33वें बल्लेबाज़ बन गए हैं. इसके साथ ही आईपीएल में शतकों का ग्राफ 54 तक पहुंच गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget