एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच हो गया रद्द, अब कैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी दक्षिण अफ्रीका; जानें

Champions Trophy Semifinal Scenario: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद जानिए दक्षिण अफ्रीकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण कैसा है?

South Africa vs Australia Champions Trophy Match: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सातवां मैच यानी दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (AUS vs SA) मैच रद्द घोषित कर दिया गया है. रावलपिंडी का मौसम इतना खराब रहा कि मुकाबले का टॉस भी नहीं हो सका. अब ग्रुप-बी में सेमीफाइनल के समीकरण ने दिलचस्प मोड़ ले लिया है. अफ्रीकी टीम की बात करें तो उसने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 107 रनों से हराया था. वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच ड्रॉ रहने से उसके कुल अंक 3 हो गए हैं. यहां जानिए दक्षिण अफ्रीका के लिए अब सेमीफाइनल में जाने का समीकरण कैसा है?

दक्षिण अफ्रीका के लिए सेमीफाइनल का समीकरण

दक्षिण अफ्रीका अभी ग्रुप-बी में 3 अंकों के साथ टॉप पर विराजमान है. ऑस्ट्रेलिया के भी 3 ही अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन-रेट दक्षिण अफ्रीका की तुलना में कम है. टूर्नामेंट में अभी दक्षिण अफ्रीका का एक मैच बाकी रह गया है, जो उसे 1 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. अगर उसे इंग्लैंड पर जीत मिलती है तो अफ्रीकी टीम डायरेक्ट सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.

अगर अफ्रीका को इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली, तो उसके 3 ही अंक रह जाएंगे. ऐसी परिस्थिति में दक्षिण अफ्रीका को कामना करनी होगी कि अफगानिस्तान को इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक टीम के खिलाफ जीत जरूर मिले. अगर इंग्लैंड 4 अंकों तक पहुंचने में सफल रहता है और अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया को चित्त कर देता है. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के अंक बराबर हो जाएंगे और उनमें से बेहतर नेट रन-रेट वाली ही टीम आगे बढ़ पाएगी.

ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल

ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका अभी 3 अंकों के साथ टॉप पर है, जिसका नेट रन-रेट +2.140 है. दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के भी 3 अंक हैं और उसका नेट रन-रेट +0.475 है. इंग्लैंड और अफगानिस्तान अभी अंकों का खाता नहीं खोल पाए हैं.

  • दक्षिण अफ्रीका - 2 अंक (+2.140)
  • ऑस्ट्रेलिया - 2 अंक (+0.475)
  • इंग्लैंड - 0 अंक (-0.475)
  • अफगानिस्तान - 0 अंक (-2.140)

यह भी पढ़ें:

IN PICS: भारत से लेकर पाकिस्तान तक, जानें 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सभी टीमों के कौन हैं कप्तान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget