एक्सप्लोरर

India Tour of South Africa 2021: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ मैचों की जारी की लिस्ट, जानिए पूरा शेड्यूल

Test-ODI series Schedule: 26 से 30 दिसंबर के बीच पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच 3 से 7 जनवरी के बीच जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होगा.

South Africa VS India Tour: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ सीरीज की लिस्ट जारी कर दी है. 26 दिसंबर से 23 जनवरी के बीच 3 टेस्ट और 3 वन डे मैच खेले जाएंगे. 26 से 30 दिसंबर के बीच पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच 3 से 7 जनवरी के बीच जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होना है. वहीं तीसरा और अंतिम टेस्ट मौच 11 से 15 जनवरी के बीच केप टाउन में खेला जाएगा. 

भारत के खिलाफ होने वाले 3 वन डे मुकाबले 19 , 21 और 23 जनवरी को पर्ल और केप टाउन में खेले जाएंगे. पहले दो वन डे पर्ल में आयोजित होंगे वहीं तीसरा मैच केप टाउन में खेला जाएगा. भारतीय टीम 16 या 17 तारीख को दक्षिण अफ्रीका में लैंड कर सकती है. 

वहीं दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता जब क्रिकेट टीम के चयन के लिए बैठक करेंगे तो एकदिवसीय प्रारूप में विराट कोहली की कप्तानी के साथ टेस्ट प्रारूप में अजिंक्य रहाणे की उप-कप्तानी के पद को लेकर चर्चा होगी. इसके साथ ही 100 टेस्ट मैच खेल चुके इशांत शर्मा की टेस्ट टीम में जगह के अलावा एकदिवसीय टीम में अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की वापसी भी इस चयन बैठक में अहम मुद्दा होगा.

चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा, अभय कुरुविला और सुनील जोशी यहां मुंबई टेस्ट (न्यूजीलैंड के खिलाफ) देख रहे हैं. वे बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के साथ बैठकर कुछ निर्णय लेंगे, जिसका भारतीय क्रिकेट में दूरगामी प्रभाव हो सकता है.

भारत को दक्षिण अफ्रीका में तीन एकदिवसीय मैच खेलने हैं और अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या देश को सफेद गेंद (सीमित ओवर) प्रारूप में दो कप्तानों की जरूरत है, जो टीम में विचारों के टकराव का कारण बन सकता है. रोहित शर्मा पहले से ही टी20 टीम के कप्तान हैं और 2023 में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई के गलियारों में सीमित ओवरों के प्रारूप में एक कप्तान रखने की चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: दूसरे टेस्ट मैच में Axar Patel की तूफानी बल्लेबाजी के फैन हुए भारतीय दिग्गज, जानें किसने क्या कहा

यह भी पढ़ेंः IND vs SA: क्या दक्षिण अफ्रीका दौरे पर विराट कोहली नहीं होंगे वनडे टीम के कप्तान? सामने आई बहुत बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget