एक्सप्लोरर

U19 World Cup 2022: 6 मैचों में 2 शतक और 3 अर्धशतक, इस तरह 'बेबी एबी' ने तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड

Dewald Brevis: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 (Under-19 World Cup) में दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर डेवाल्ड ब्रेविस सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

U19 World Cup Records: 'बेबी एबी' के नाम से फैमस हो चुके दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर डेवाल्‍ड ब्रेविस (Dewald Brevis) अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 (U19 World Cup 2022) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. 6 मैचों में इन्होंने 506 रन बनाए हैं. इसी के साथ वे एक अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने 18 साल पहले बने शिखर धवन के रिकॉर्ड को तोड़ा है. शिखर धवन ने साल 2004 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में 84.16 की औसत से बल्लेबाजी कर 505 रन बनाए थे. 

डेवाल्ड ब्रेविस ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में सातवें स्थान के लिए हुए मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 138 रन की धुआंधार पारी खेली. इस पारी की बदौलत वे शिखर धवन के रिकॉर्ड से एक रन आगे निकल गए. इस वर्ल्ड कप में ब्रेविस के बल्ले से लगातार एक के बाद एक दमदार पारियां निकलीं. उन्होंने 6 मैचों में 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़े. इन तीन अर्धशतकों में भी दो बार वे शतक से महज कुछ रन चुके थे.

डेवाल्ड ब्रेविस का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
1. पहले मैच में भारत के खिलाफ 65 रन बनाए और 43 रन खर्च कर 2 विकेट भी चटकाए.
2. दूसरे मैच में युगांडा के खिलाफ 104 रन की पारी खेली और 18 रन देकर 2 विकेट भी लिए.
3. तीसरे मैच में आयरलैंड के खिलाफ 96 रन बनाए.
4. चौथे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 97 रन की पारी खेली. 2 विकेट भी चटकाए.
5. पांचवें मैच में श्रीलंका के खिलाफ 6 रन ही बना सके.
6. छठे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 138 रन बनाए.

Under-19 World Cup में हमेशा से रहा है भारत का जलवा, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

ब्रेविस की लाजवाब पारियों के बावजूद सातवें स्थान पर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम
ब्रेविस ने इस पूरे वर्ल्ड कप में 506 रन बनाने के साथ-साथ 7 विकेट भी चटकाए. इस लाजवाब प्रदर्शन के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से हार के बाद टाइटल की दौड़ से बाहर हो गई. इसका सबसे बड़ा कारण यही रहा कि पूरी टीम में ब्रेविस के अलावा अन्य कोई खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं रह सका. नतीजा यह हुआ कि टीम को सातवें स्थान के लिए बांग्लादेश के खिलाफ भी संघर्ष करना पड़ा. 7वें स्थान के लिए हुए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 7 गेंद बाकी रहते 2 विकेट से बांग्लादेश पर जीत हासिल की.

IPL: ऑरेंज कैप को तीन बार जीत चुका है यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, ये है विनर्स की पूरी लिस्ट

डेवाल्ड ब्रेविस को क्यों कहा जाता है 'बेबी एबी'?
दरअसल, यह बल्लेबाज काफी हद तक दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स जैसा खेलता है. डिविलियर्स इनके पसंदीदा खिलाड़ियों में से भी एक हैं. इसीलिए लोग इन्‍हें 'बेबी एबी' के नाम से भी बुलाते हैं. एक वीडियो में वह कह भी चुके हैं कि वे IPL की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलना चाहते हैं क्योंकि वहां डिविलियर्स और कोहली जैसै खिलाड़ी मौजूद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget