एक्सप्लोरर

Under-19 World Cup में हमेशा से रहा है भारत का जलवा, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

U19 World Cup 2022: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी शाम 06.30 बजे खेला जाएगा.

Under-19 World Cup Final 2022: अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया एक बार फिर फाइनल में पहुंच गई है. यह भारत का लगातार चौथा अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल होगा. भारतीय टीम पहली ऐसी टीम है, जिसने लगातार चार वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है. इसी के साथ भारतीय टीम के नाम सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट को जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. भारत के युवाओं ने चार बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है.

सबसे ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप के आयोजन की शुरुआत 24 साल पहले हुई थी. साल 1997-98 में दक्षिण अफ्रीका में पहला अंडर-19 वर्ल्ड कप आयोजित किया गया था. इसे इंग्लैंड की युवा टीम ने जीता था. तब से लेकर अब तक 12 अंडर-19 वर्ल्ड कप आयोजित हो चुके हैं. इनमें 4 बार भारतीय टीम विजेता रही है. भारत के बाद पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने इस टूर्नामेंट को 2-2 बार जीता है. वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें भी इस टूर्नामेंट को एक-एक बार जीत चुकी हैं. श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीमों के हिस्से आज तक यह ट्रॉफी नहीं आयी है.

IPL Mega Auction: 'इस खिलाड़ी को अपने रिस्क पर खरीदें'... IPL चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने सभी फ्रेंचाइजी को भेजा मेल

पिछले दशक में भारत का एकतरफा दबदबा
इस ट्रॉफी में पिछले एक दशक से भारतीय टीम का एकतरफा दबदबा रहा है. साल 2012 में टीम इंडिया अंडर-19 चैंपियन बनी थी. इसके बाद सिर्फ 2014 के वर्ल्ड कप को छोड़ दिया जाए तो भारत के युवाओं ने हर बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है. साल 2016 में टीम इंडिया को फाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. वहीं 2018 में भारत चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता बना था. इसके बाद साल 2020 में भी भारत ने फाइनल में एंट्री ली थी, हालांकि बांग्लादेश के हाथों उसे हैरतअंगेज हार का सामना करना पड़ा था.

PSL: पाकिस्‍तान सुपर लीग को दुनिया का दूसरा सर्वश्रेष्‍ठ टी-20 टूर्नामेंट मानते हैं इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान, कही ये बड़ी बात

पांचवी बार जीत की तैयारी
भारतीय टीम अब पांचवी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता बनने की तैयारी कर रही है. फाइनल में उसका सामना इंग्लैंड से है. दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. ऐसे में इस फाइनल मुकाबले में जोरदार टक्कर होने के आसार हैं. हालांकि टूर्नामेंट में टीम इंडिया के पिछले 24 साल के दमदार रिकॉर्ड को देखते हुए उसका पांचवी बार चैंपियन बनना साफ नजर आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget