एक्सप्लोरर

Sourav Ganguly ने याद की 20 साल पुरानी ऐतिहासिक जीत, बताया लॉर्ड्स में क्यों उतारी थी शर्ट

NatWest Series: भारत ने 13 जुलाई 2002 को नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को शिकस्त दी थी. भारत की जीत के बाद सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी शर्ट लहराई थी.

Sourav Ganguly Recalls NatWest Tropy Win: 13 जुलाई 2002 यानी आज से 20 साल पहले लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में नेटवेस्ट ट्रॉफी (NatWest Tropy) का फाइनल मैच खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम ने 326 रन का विशाल लक्ष्य हासिल करते हुए इंग्लैंड को रोमांचक शिकस्त दी थी. जीत के बाद उस समय टीम इंडिया के कप्तान रहे सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने लॉर्ड्स की बालकनी में खड़े होकर अपनी जर्सी उतारी थी और इसे लहराते हुए जीत का जश्न मनाया था. अब इस ऐतिहासिक मैच के 20 साल पूरे होने पर गांगुली ने इस पूरे वाकिये को एक बार फिर याद किया. उन्होंने बताया कि यह जीत उस समय कितनी मायने रखती थी. इसके साथ ही उन्होंने अपनी जर्सी उतारने का राज भी बताया है. 

मोहम्मद कैफ ने सौरव गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में गांगुली इस मैच को याद करते नजर आ रहे हैं. गांगुली कह रहे हैं, 'मैंने कुछ देर कर दी है लेकिन जैसा कि आप सभी को पता है कि आज नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल की 20वीं सालगिरह है. दो युवा खिलाड़ी युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ अपना करियर शुरू कर रहे थे और इन दोनों ने भारत को एक यादगार जीत दिलाई थी. यादगार इसलिए क्योंकि हम मुकाबले में कहीं नहीं थे लेकिन इन दोनों ने हारा हुआ मैच जीताया था.'

गांगुली कहते हैं, 'हमनें अच्छी शुरुआत की थी. 100 रन तक कोई विकेट नहीं था लेकिन 150 तक आते-आते 5 विकेट गिर गए थे. भारतीय फैंस मैदान छोड़कर घर जा रहे थे क्योंकि जीत की कहीं कोई उम्मीद नहीं थी. लेकिन इन दोनों युवा खिलाड़ियों ने सबकुछ बदल दिया. मोहम्मद कैफ की कवर ड्राइव, मिड विकेट पर पूल शॉट, युवराज सिंह के ऑन साइड पर फ्लिक शॉट्स बेहद जबरदस्त थे. मैं किस्मत वाला था कि मैं उस वक्त कप्तान था.'

गांगुली कहते हैं, 'इन दोनों ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया था. हम इससे पहले कई फाइनल हारे थे तो इसे जीतना बेहद खास था. उस रात मेरा शर्ट निकालने का कोई इरादा नहीं था लेकिन ड्रिंक ब्रेक के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों ने मैसेज पहुंचाया था कि अगर हम यह मैच जीतते हैं तो आपको शर्ट निकालना होगा. तो इसलिए मैंने यह किया था. मैं हमेशा युवाओं की बातें सुनता हूं. मैं यह कहूंगा कि भारत के लिए एक यादगार जीत थी, जो हमेशा याद रहेगी.'

यह भी पढ़ें..

IND vs World XI: टीम इंडिया का वर्ल्ड-11 से होगा मुकाबला, पाकिस्तान के खिलाड़ियों के शामिल होने को लेकर सवाल

KL Rahul के फैन्स के लिए अच्छी खबर, जानें मैदान पर कब करेंगे वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 छक्के और 36 चौके, हाई-प्रोफाइल मुकाबले में RCB की आसान जीत, 240 चेज करने में MI का निकला दम
29 छक्के और 36 चौके, हाई-प्रोफाइल मुकाबले में RCB की आसान जीत, 240 चेज करने में MI का निकला दम
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
RCB ने 240 रन बनाकर किया वो काम, जो इससे पहले IPL में कोई नहीं कर पाया, MI की बॉलिंग ध्वस्त
RCB ने 240 रन बनाकर किया वो काम, जो इससे पहले IPL में कोई नहीं कर पाया, MI की बॉलिंग ध्वस्त
टी20 में विराट कोहली ने बनाया 'महारिकॉर्ड', ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
टी20 में विराट कोहली ने बनाया 'महारिकॉर्ड', ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget