एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'मेरे समय में भी ऐसा हुआ... पता नहीं गंभीर क्यों...', पिच क्यूरेटर से बहस पर आया सौरव गांगुली का बयान वायरल

Sourav Ganguly on Gautam Gambhir: भारत बनाम इंग्लैंड द ओवल पर खेले जा रहे 5वें टेस्ट से पहले गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर की तीखी बहस हुई थी. इस पर आया सौरव गांगुली का बयान वायरल हो रहा है.

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर और द ओवल के पिच क्यूरेटर की बहस पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता भारत के हेड कोच क्यों नाराज थे. सभी कोच और कप्तान ग्राउंड्समैन से बात करते होंगे. उन्होंने इस मामले को ज्यादा तूल नहीं देने की भी बात कही. कोच और क्यूरेटर की ये बहस भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट से पहले अभ्यास के दौरान हुई थी.

भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज में 1-2 से पिछड़ी हुई है, द ओवल पर खेले जा रहे आखिरी टेस्ट को जीतकर शुभमन गिल एंड टीम सीरीज को ड्रा पर खत्म कर सकती है. अधिकतर युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रही टीम के लिए ये भी अच्छी उपलब्धि होगी. इस मैच से पहले जब भारतीय कोच गौतम गंभीर पिच के पास खड़े थे तब पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस आए और कहा कि रस्सी से बाहर खड़े हो जाइए, 2.5 मीटर दूर. इस पर गंभीर भड़क गए और उन्हें नसीहत दी कि हमें ना समझाएं कि हम क्या करें. अब इस विवाद पर सौरव गांगुली का बयान आया, जो वायरल हो रहा है.

सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर के पिच क्यूरेटर के साथ विवाद पर क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे सच में नहीं पता कि गौतम गंभीर नाराज क्यों थे. मुझे यकीन हैं कि सभी कोच और कप्तान ग्राउंड्समैन के साथ बात करते होंगे, कभी खुश होकर कभी नाराज होकर. मेरे समय में भी ऐसा हुआ है, आगे भी होगा. इसलिए इसे ज्यादा तूल न दें. मैं कामना करता हूं कि टीम इंडिया अच्छा खेले और टेस्ट जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर पर खत्म करे."

भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट से पहले गंभीर पिच क्यूरेटर पर क्यों भड़के थे?

भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कांफ्रेंस में इस बहस की वजह बताई थी, वह इस समय गंभीर के साथ ही खड़े थे. उन्होंने कहा, "मैंने आज तक अपने करियर में कभी नहीं देखा कि कोई पिच क्यूरेटर ऐसा बोल रहा हो. गंभीर वहां खड़े थे, तभी क्यूरेटर आए और कहा कि आप पिच से 2.5 मीटर दूर खड़े हो जाइए."

गंभीर इससे नाराज हो गए, क्योंकि न तो पिच पर वह स्पाइक पहनकर आए थे न ही कोई नुकसान पहुंचा रहे थे. बता दें कि नियम के अनुसार मैच से पहले कप्तान और कोच पिच पर आ सकते हैं. वह इसे देख सकते हैं, इसे छू सकते हैं. हालांकि कोई भी स्पाइक शूज पहनकर पिच पर नहीं आ सकता.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एबी डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया की करारी हार
डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया हारी
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget