एक्सप्लोरर

SLvsIND: लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम का संघर्ष जारी, टी ब्रेक तक गंवाए 4 विकेट

SLvsIND: लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम का संघर्ष जारी, टी ब्रेक तक गंवाए 4 विकेट


गॉल: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन टी ब्रेक तक लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम ने चार विकेट गंवा दिए हैं. 550 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मेजबान टीम को जीत के लिए अभी 358 रनों की दरकार है. चौथे दिन दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक दिमुथ करुणारत्ने (नाबाद 85) और निरोशन डिकवेला (48) विकेट पर जमे हुए हैं. 


श्रीलंका ने लंच ब्रेक तक दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए थे. उसने एक समय 29 रनों पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद दिमुथ करुणारत्ने और कुशाल मेंडिस ने लंच ब्रेक तक टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. 


मेंडिस और करुणारत्ने ने लंच ब्रेक तक 17.2 ओवरों में 56 रनों की साझेदारी की. लंच ब्रेक के बाद श्रीलंका का स्कोर जैसे ही 100 के पार गया, रवींद्र जडेजा ने मेंडिस को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई. मेंडिस ने 71 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 36 रन बनाए.


मेंडिस और करुणारत्ने के बीच चौथे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई. मेंडिस का स्थान लेने पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज आए, लेकिन जडेजा ने उन्हें चलता कर श्रीलंका को बड़ा झटका दिया. मैथ्यूज का विकेट 116 के कुल योग पर गिरा. उन्होंने केवल दो रन बनाए.


मैथ्यूज की विदाई के बाद उनका स्थान लेने आए डिकवेला ने करुणारत्ने का अच्छा साथ दिया और टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. करुणारत्ने ने अपनी 166 गेंदों की पारी में अभी तक नौ चौके लगाए हैं. डिकवेला ने अब तक 77 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाए हैं.


मेजबान टीम पर हार का संकट बढ़ गया है. उसे अभी भी 358 रन बनाने हैं जबकि उसके पास पांच विकेट शेष हैं. चोटिल होने के कारण असेला गुणारत्ने बल्लेबाजी नहीं कर सकेंगे. श्रीलंका को आज का एक सत्र और रविवार के तीन सत्र बिताने हैं.


भारत की ओर से जडेजा ने दो विकेट लिए हैं जबकि मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने एक-एक सफलता हासिल की है. शमी ने 10 के निजी योग पर उपुल थरंगा (10) को चलता किया जबकि उमेश ने दानुष्का गुणारत्ने को दो के निजी योग पर आउट किया. थरंगा जब आउट हुए तब कुल योग 22 था.


इससे पहले, भारत ने पहले सत्र में तीन विकेट पर 240 रनों पर अपनी दूसरी पारी घोषित की और श्रीलंका के सामने 550 रनों का लक्ष्य रखा.


कप्तान विराट कोहली 103 और अजिंक्य रहाणे 23 रनों पर नाबाद लौटे. कोहली ने 136 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया. यह उनके करियर का 17वां शतक है. इसके साथ उनका टेस्ट औसत 50 के पार चला गया है.


भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 189 रन बनाए थे. कोहली 76 रनों पर नाबाद लौट थे. अभिनव मुकुंद (81) का विकेट गिरने के साथ दिन के खेल की समाप्ति हुई थी.


चौथे दिन कोहली ने अपनी पारी जारी रखी और बेहतरीन शतक लगाया. कोहली और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 51 रन जोड़े. कोहली ने इससे पहले मुकुंद के साथ 133 रनों की साझेदारी की थी.


श्रीलंका के लिए परेरा, कुमारा और गुनाथिलाका ने एक-एक सफलता हासिल की. श्रीलंकाई टीम ने अपनी पहली पारी में 291 रन बनाए थे जबकि भारत ने अपनी पहली पारी में 600 रनों का स्कोर खड़ा किया था. भारत ने इसके बावजूद श्रीलंका को फालोआन नहीं कराया.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
IND vs ENG ODI: भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget