एक्सप्लोरर

World Cup 2023: टीम इंडिया को मिल गया विश्व कप के लिए घातक हथियार, गेंदबाजों के लिए साबित होगा 'काल'

Shubman Gill Team India: टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने पिछले कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. वे विश्व कप 2023 में भारत के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं.

Shubman Gill Team India World Cup 2023: भारत ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हरा दिया. इस सीरीज में शुभमन गिल ने विस्फोटक प्रदर्शन किया. गिल ने एक दोहरा शतक और एक शतक जड़ा. वे इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे. इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी शतक जड़ा था. गिल टीम इंडिया के लिए विश्व कप 2023 में दमदार परफॉर्मेंस कर सकते हैं. भारत को गिल के रूप में विश्व कप के लिए घातक हथियार मिल गया है. वे विरोधी खेमे पर भारी पड़ सकते हैं. 

शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में दोहरा शतक जड़ा था. उन्होंने 149 गेंदों का सामना करते हुए 208 रन बनाए थे. गिल ने 19 चौके और 9 छक्के जड़े. इसके बाद उन्होंने इंदौर वनडे में दमदार शतक जड़ा. गिल ने 112 रनों की पारी खेली. इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 116 रन बनाए थे. गिल ने गुवाहाटी में भी श्रीलंका के खिलाफ 70 रनों की शानदार पारी खेली थी. अगर उनकी फॉर्म अच्छी रही तो यह भारत के लिए अच्छा होगा. गिल टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हैं और वे विश्व कप में भी विस्फोटक अंदाज में नजर आ सकते हैं. 

शुभमन गिल ने न्यूजलींड के खिलाफ शानदार परफॉर्मेंस के दम पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वे भारत के लिए सबसे कम वनडे पारियों में 4 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में शिखर धवन और विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया. गिल ने 21 पारियों में 4 शतक लगाए हैं. जबकि धवन ने 24 पारियों में 4 शतक जड़े हैं. इस मामले में केएल राहुल तीसरे स्थान पर और विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं. 

अगर शुभमन गिल के न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने 3 पारियों में 360 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका 128.57 स्ट्राइक रेट रहा. गिल ने इस सीरीज में कुल 38 चौके और 14 छक्के जड़े. उनका एवरेज 180 रहा. इस बार विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में होना है और यहां गिल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. लिहाजा वे विरोधी खेमे के गेंदबाजों के लिए घातक साबित हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें : IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची में खेला जाएगा टी20 सीरीज का पहला मैच, जानें यहां कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget