एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: शुभमन गिल ने नहीं बल्कि ओपनर्स ने दिलाई जीत, स्टार खिलाड़ी ने ऐसा क्यों कहा?

IND Vs ENG: शुभमन गिल ने रांची टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 52 रन की पारी खेली. बावजूद इसके गिल ने जीत का श्रेय लेने से इंकार किया.

IND Vs ENG: रांची टेस्ट में बेहद ही मुश्किल हालात में शुभमन गिल ने नाबाद फिफ्टी लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. शुभमन गिल को रांची टेस्ट में मिली जीत का हीरो माना जा रहा है. लेकिन शुभमन गिल ने जीत का श्रेय ओपनर्स को दिया है. शुभमन गिल का कहना है कि ओपनर्स ने चौथी पारी में बेहद अच्छी शुरुआत दिलाई, जिसके चलते प्रेशर विरोधी टीम पर पड़ गया. टीम इंडिया ने रांची टेस्ट जीतकर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है.

शुभमन गिल रांची टेस्ट की दूसरी पारी में 52 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया. शुभमन गिल ने कहा, ''हमने विरोधी टीम को प्रेशर में डाल दिया था. हमारे ओपनर्स ने क्या बेहतरीन शुरुआत दिलाई. लगातार विकेट गिरने की वजह से प्रेशर आया. लेकिन जुरेल ने उस प्रेशर को खत्म करने में देर नहीं लगाई. आपको स्थिति देखनी होती है और उसके मुताबिक खेलना होता है.''

जुरेल ने की बेहतरीन बल्लेबाजी

शुभमन गिल ने माना कि रांची टेस्ट की चौथी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. शुभमन गिल ने कहा, ''इंग्लैंड की ओर से अच्छी गेंदबाजी हो रही थी. बाउंड्री स्कोर करने के मौके नहीं मिल रहे हैं. लेकिन हमने मेडन ओवर्स नहीं जाने दिए. सिंगल लेते रहे. जुरेल ने अच्छी बल्लेबाजी की. ऑफ स्पिनर के खिलाफ तो जुरेल बहुत ही बेहतरीन खेले. केएल राहुल के बाहर होने के बाद हमारे लिए मुश्किल बढ़ गई थी. लेकिन रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने काम मुश्किल नहीं होने दिया. दोनों सीनियर्स ने खेलने की पूरी आजादी दी और इसका नतीजा हमें सीरीज जीत के रूप में मिला है.''

बता दें कि इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच जीतकर बढ़त बना ली थी. लेकिन भारत ने पहले टेस्ट की हार से सबक लेते हुए जोरदार वापसी की. लगातार तीन टेस्ट जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज नाम कर ली है. सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जाना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
LIVE: बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
LIVE: बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget