एक्सप्लोरर

टीम से बाहर होने का मामला: गंभीर के बयान पर कप्तान अय्यर का पलटवार

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद सबसे ज्यादा किसी ने सुर्खियों बटोरी तो वो थी दिल्ली डेयरडेविल्स. सीजन के बीच गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ दी और छह मैच के बाद फिर पूरे सीजन बाहर ही बैठे रहे.

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद सबसे ज्यादा किसी ने सुर्खियों बटोरी तो वो थी दिल्ली डेयरडेविल्स. सीजन के बीच गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ दी और छह मैच के बाद फिर पूरे सीजन बाहर ही बैठे रहे. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद गंभीर के बाहर बैठने का मुद्दा गर्माया जिसमें टीम के कोच रिकी पोंटिंग और खुद गौतम गंभीर ने अलग अलग बयान देकर मामले को रहस्यमयी बना दिया.

सबसे पहले कोच पोंटिंग सामने आए थे और कहा था कि टीम को लगातार मिल रही हार की जिम्मेदारी लेते हुए गौतम गंभीर ने पहले कप्तानी छोड़ी और फिर बाद में टीम से बाहर बैठने का फैसला किया. पोंटिग ने अपने बयान में कहा था, "गौतम के कप्तानी छोड़ने से मुझे नहीं लगता कि टीम के प्रदर्शन पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ा. मैं यह कह सकता हूं कि मेरे साथ-साथ कई खिलाड़ियों को हैरानी हुई. कप्तानी छोड़ना एक हिम्मत वाला फैसला था क्योंकि उन्हें लग रहा था कि उन्होंने जो किया है वह टीम की भलाई सोच कर किया. यह एक इंसान के रूप में उनके व्यक्तित्व के बारे में कई चीजें दर्शाता है. उनके कप्तानी छोड़ने के साथ-साथ टीम के प्लेइंग इलेवन से हटने के फैसले से पृथ्वी शॉ को खेलने का मौका मिला."

पोंटिंग के इस बयान के बाद वाह क्रिकेट से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा था कि उन्होंने भले ही कप्तानी छोड़ी थी लेकिन कभी खुद को चयन से बाहर नहीं रखा था. जिसका मतलब था कि गंभीर को टीम से ड्रॉप किया गया था. गंभीर ने वाह क्रिकेट शो में कहा था, 'मैंने कभी खुद को प्लेइंग इलेवन (शीर्ष एकादश) से बाहर नहीं किया था. अगर ऐसा होता तो मैं संन्यास का एलान भी कर देता. मेरे अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है.'

गंभीर के इस बयान के बाद सनसनी मचनी ही थी क्योंकि टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी ने टीम के मैनेजमेंट पर ही निशाना साधा था. लेकिन अब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ताजा बयान देकर एक बार फिर मामला गर्मा दिया है. डीएनए को दिए इंटरव्यू में अय्यर ने कहा, हमने उन्हें ड्रॉप नहीं किया था. उन्होंने(गंभीर) खुद बाहर रहने का फैसला किया था. अय्यर ने कहा, हम सभी जानते हैं कि गंभीर ने कप्तानी बीच सीजन में छोड़ी थी और वो चाहते थे कि युवा खिलाड़ियों को मौका मिले और इसलिए पृथ्वी शॉ को सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारा गया.

हालाकि गंभीर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा. गंभीर दो आईपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान हैं. उनके पास अनुभव का भंडार है और हमने हर बार इसका इस्तेमाल किया. फिर चाहे बात टॉस के बाद लेने वाले फैसले को लेकर हो या फिर प्लेइंग इलेवन को लेकर. अय्यर ने कहा कि गंभीर भले टीम से बाहर थे लेकिन उनके निर्णय टीम के साथ थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: गर्लफ्रेंड माहिका संग महंगी कार में ड्राइव पर निकले हार्दिक पांड्या, कीमत PSL प्राइज मनी से 3 गुना ज्यादा 
माहिका संग महंगी कार में ड्राइव पर निकले हार्दिक पांड्या, कीमत PSL प्राइज मनी से 3 गुना ज्यादा 
'किस्मत के भरोसे चल...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'किस्मत के भरोसे चल...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना? कहा- 'कोई टीम संस्था से बड़ी नहीं...'
ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना? कहा- 'कोई टीम संस्था से बड़ी नहीं...'

वीडियोज

LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship
Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget