एक्सप्लोरर

190 रनों की पारी के बाद ‘शिखर’ पर पहुंचे धवन ने कहा, किस्मत ने मेरे लिए कुछ और ही सोचा था


190 रनों की पारी के बाद ‘शिखर’ पर पहुंचे धवन ने कहा, किस्मत ने मेरे लिए कुछ और ही सोचा था

गॉल: शिखर धवन को जब भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किया गया तो वह काफी आहत थे, लेकिन उन्होंने आज कहा कि उनको यकीन था कि वो जल्द ही इस फॉर्मेट में वापसी करेंगे.


बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरूआती दिन 190 रन बनाए, जो उनके करियर का बेस्ट स्कोर है. इससे भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 399 रन बना लिए हैं.


दिन का खेल समाप्त होने के बाद धवन ने उस समय को याद किया जब वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे.


उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं बुरे दौर से गुजर रहा था तो मुझे पता था कि अगर मैं रन नहीं बनाऊंगा तो मुझे टीम से बाहर किया जा सकता है. निश्चित तौर पर एक समय मैं यह दबाव महसूस कर रहा था और जब मुझे टेस्ट टीम से बाहर किया गया तो मैं काफी आहत था.’’


धवन ने कहा, ‘‘लेकिन मैं जल्दी उससे से उबर गया और मैंने दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलनी शुरू कर दी. मैंने वहां खेलने का पूरा मजा लिया. मुझे हमेशा दुखी रहना पसंद नहीं है. मुझे खुश रहना पसंद है और इसलिए मैंने वहां खेल का पूरा लुत्फ उठाया और मैं जानता था कि वक्त जब करवट लेगा तो फिर वह मेरा होगा.’’


उन्होंने कहा, ‘‘मैं इन चीजों के बारे में बहुत अधिक नहीं सोचना चाहता था. मैं अपने काम को पूरे दिल से कर रहा था. मुझे फिटनेस की अपनी ड्रिल करना और अपने कौशल के स्तर को बढ़ाना पसंद है. मैं जानता था कि मेरा वक्त फिर से जरूर आएगा.’’ धवन श्रीलंका दौरे की मूल टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन चोटिल मुरली विजय के बाहर होने के कारण उन्हें आखिरी क्षणों में टीम में लिया गया.


उन्होंने कहा, ‘‘मेरी योजना मेलबर्न जाकर अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने और अभ्यास करके खुद को वनडे सीरीज के लिए फिट रखने की थी. मैं असल में हांगकांग में छुट्टियां मना रहा था और वहां से मैं वापस भारत आया और टीम से जुड़ा.’’


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा का वो रिकॉर्ड जो सालों-साल नहीं टूटेगा, इस मामले में कोई आसपास भी नहीं
रोहित शर्मा का वो रिकॉर्ड जो सालों-साल नहीं टूटेगा, इस मामले में कोई आसपास भी नहीं
दुनिया के 5 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं; जानें लिस्ट में भारत के कितने स्टेडियम शामिल
दुनिया के 5 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं; लिस्ट में भारत के कितने?
बेन स्टोक्स का क्रिकेट को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया इमोशनल मैसेज; लिखा - मेरा समय...
बेन स्टोक्स का क्रिकेट को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया इमोशनल मैसेज
इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच; जानें क्या कहा
इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget