एक्सप्लोरर

इंग्लिश सरज़मीं पर 66 साल में पहली बार इस तरह आउट हुआ कोई भारतीय बल्लेबाज़

292 रनों की विशाल बढ़त के साथ टीम इंडिया ट्रेंट ब्रिज में मजबूत स्थिती में नज़र आ रही है. लेकिन इस मैच में भारतीय ओपनर शिखर धवन से एक ऐसी चूक हो गई जो 1952 के बाद किसी भी भारतीय ओपनर से नहीं हुई. लेकिन उससे पहले आपको बताते हैं कि भारत मैच में कहां खड़ा है.

292 रनों की विशाल बढ़त के साथ टीम इंडिया ट्रेंट ब्रिज में मजबूत स्थिती में नज़र आ रही है. लेकिन इस मैच में भारतीय ओपनर शिखर धवन से एक ऐसी चूक हो गई जो 1952 के बाद किसी भी भारतीय ओपनर से नहीं हुई. लेकिन उससे पहले आपको बताते हैं कि भारत मैच में कहां खड़ा है. भारत के पास पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड के ऊपर 292 रनों की बढ़त है. भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे और फिर मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र में ही पांच विकेट लेने वाले हार्दिक पांड्या की अगुआई में इंग्लैंड को 161 रनों पर ही ढेर कर 168 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी खेलने उतरी थी. स्टम्प्स तक चेतेश्वर पुजारा 33 और कप्तान विराट कोहली आठ बनाकर खेल रहे हैं. लेकिन टेस्ट के दूसरे दिन गेंदबाज़ों के कमाल के बाद भारतीय बल्लेबाज़ों ने भी दमदार प्रदर्शन दिखाया और टीम को मजबूत स्थिती में पहुंचा दिया. दूसरे दिन भारत की दूसरी पारी में शिखर धवन हीरो बनकर उभरे लेकिन एक बार फिर अच्छी शुरुआत के बाद वो ऐसी गलती कर बैठे जो इंग्लैंड में 66 साल बाद किसी ओपनर भारतीय बल्लेबाज़ से हुई. जी हां, जब शिखर धवन 44 रन बनाकर खेल रहे थे तो ऐसा लगा रहा था कि शिखर धवन अब इंग्लिश गेंदबाजों के रास्ते का सबसे बड़ा रोढ़ा बन गए हैं. लेकिन अचानक 44 रनों के स्कोर पर आदिल रशीद की गेंद पर उन्होंने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और स्टंप आउट हो गए. इसके साथ ही इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में स्टंप आउट होने वाले वो तीसरे ओपनर बने. इससे पहले साल 1952 में लीड्स के मैदान पर पंकज रॉय स्टंप हुए थे. जबकि सबसे पहले साल 1936 में ओवल के मैदान पर मुश्ताक अली भी ऐसा ही कुछ कर गए थे. धवन ने आउट होने से पहले 63 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 6 चौके भी लगाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget