एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, सभी 5 टेस्ट से बाहर हो सकते हैं मोहम्मद शमी

IND Vs ENG: शमी इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं. अब इस सीरीज में शमी की वापसी की संभावना भी नज़र नहीं आ रही है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने जा रही सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सभी 5 टेस्ट से बाहर हो सकते हैं. टखने की चोट से जूझ रहे मोहम्मद शमी को टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. आखिरी तीन टेस्ट के लिए शमी की टीम में वापसी को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन शमी की चोट ज्यादा गंभी होने के चलते जल्द वापसी मुमकिन दिखाई नहीं दे रही है. इतना ही नहीं शमी को बेहतर इलाज के लिए लंदन भेजने का फैसला भी लिया जा सकता है.

मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में 7 मैच खेलते हुए सबसे ज्यादा 24 विकेट हासिल किए थे. लेकिन वर्ल्ड कप के बाद से ही शमी की टखने की चोट उभर आई और वो टीम से बाहर हो गए. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद शमी को एक्सपर्ट्स की सलाह लेने के लिए लंदन भेजने की तैयारी हो रही है. क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शमी नेशनल क्रिकेट एकेडमी के स्पोर्ट्स साइंस हेड नितीन पटेल के साथ लंदन रवाना होने वाले हैं. 

सूर्या और पंत का भी विदेश में इलाज

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गुरुवार को शमी ने एनसीए में पटेल के सामने गेंदबाजी की प्रैक्टिस की. इसके बाद ही यह सामने आया कि शमी को अभी इलाज की जरूरत है. अब शमी को लंदन भेजने की तैयारी हो रही है. अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी मुहैया नहीं करवाई गई है. लेकिन जल्द ही बीसीसीआई की ओर से शमी का फिटनेस अपडेट मुहैया करवाया जा सकता है.

इससे पहले बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को इलाज के लिए जर्मनी भेजा था. जर्मनी में सूर्यकुमार यादव की सफल ग्रोइन सर्जरी हुई है. 17 जनवरी को सूर्यकुमार यादव की सर्जरी हुई. आईपीएल में सूर्यकुमार यादव की वापसी की उम्मीद है. हालांकि सूर्यकुमार यादव शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं. इसके अलावा ऋषभ पंत को  भी बीसीसीआई इलाज के लिए लंदन भेजने पर फैसला ले सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget