एक्सप्लोरर

IND vs BAN 1st Test: बांग्लादेश पर भारत की जीत के बाद शाकिब ने दी प्रतिक्रिया, बताया हार का क्या रहा कारण

IND vs BAN: टीम इंडिया ने चटगांव टेस्ट जीत लिया है. मैच के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने पहली पारी में खराब बल्लेबाजी को हार का कारण बताया है.

IND vs BAN Test 5th Day: भारतीय टीम (Team India) ने चटगांव टेस्ट में बांग्लादेश (Bangladesh) को 188 रन से हरा दिया. इस करारी शिकस्त के बाद बांग्ला कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib al Hasan) ने पहली पारी में खराब बल्लेबाजी को हार का कारण बताया. उन्होंने इसके साथ ही दूसरी पारी में अपनी सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन की शानदार पारी की भी सराहना की.

शाकिब अल हसन ने कहा, 'बल्लेबाजी के लिए यह बहुत अच्छी विकेट थी, लेकिन हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. भारतीय टीम जीत के काबिल थी, उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की. उन्होंने पार्टनरशिप में गेंदबाजी की और दबाव बनाए रखा. टेस्ट मैच जीतने के लिए हमें पांचों दिन अच्छा खेलना होता है. खासकर भारत जैसी टीम के खिलाफ मैच जीतने के लिए चारों पारियों में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत होती है.'

शाकिब ने इस दौरान टेस्ट की चौथी पारी में शतक जड़ने वाले बांग्ला सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, 'उन्होंने (जाकिर) इस बार घरेलू सीजन में खूब रन बनाए हैं. इसीलिए हमने उन्हें इस टेस्ट सीरीज के लिए चुना. उम्मीद है वह आगे भी बांग्लादेश के लिए कई शतकें लगाएंगे.'

कुलदीप यादव रहे 'प्लेयर ऑफ दी मैच'
टीम इंडिया ने इस टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 404 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी महज 150 रन पर सिमट गई. इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 2 विकेट खोकर 258 रन बनाकर घोषित की. बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रन का लक्ष्य मिला. जवाब में बांग्लादेश की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी कर कुछ उम्मीद जगाई लेकिन पहला विकेट गिरते ही बल्लेबाज बैक टू बैक पवेलियन लौटने लगे और पूरी टीम 324 रन पर सिमट गई. कुलदीप यादव 'प्लेयर ऑफ दी मैच' रहे. उन्होंने कुल 8 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें...

Nagaland vs Uttarakhand: रणजी मैच में महज 25 रन पर ऑलआउट हुई नागालैंड, अपने नाम किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल में फिर शुरू हुई बारिश, कवर्स से ढका मैदान; पढ़ें क्या है ताजा अपडेट
LIVE: गॉल में फिर शुरू हुई बारिश, कवर्स से ढका मैदान; पढ़ें क्या है ताजा अपडेट
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget