एक्सप्लोरर

Shakib Al Hasan को मैदान पर अकड़ दिखाना पड़ा भारी, ICC ने लगाया जुर्माना, जानें पूरा मामला

Shakib Al Hasan PAK vs BAN: शाकिब अल हसन ने रावलपिंडी टेस्ट मैच के दौरान गुस्से में गेंद फेंक दी थी. अब आईसीसी ने उन पर इस गलती की वजह से जुर्माना लगा दिया है.

Shakib Al Hasan PAK vs BAN: शाकिब अल हसन अपने परफॉर्मेंस के साथ-साथ अपनी हरकतों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. वे अपने रवैये की वजह से काफी नुकसान झेल चुके हैं. इसका एक ताजा उदाहरण रावलपिंडी टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला. बांग्लादेश ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया. शाकिब ने इस मुकाबले के दौरान गुस्से में गेंद को फेंका था. इसके लिए आईसीसी ने उन पर जुर्माना लगा दिया है. शाकिब को जुर्माने के साथ-साथ एक और नुकसान हुआ है.

आईसीसी ने शाकिब पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही 1 डीमेरिट पॉइंट भी दे दिया है. उन्होंने आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के तहत लेवल 1 का अपराध किया है. शाकिब ने पाकिस्तान की पारी के दौरान 33वें ओवर में गेंद को गुस्से में मोहम्मद रिजवान की ओर फेंका था. रिजवान पीछे की तरह देख रहे थे और तभी शाकिब बॉलिंग के दौड़े. लेकिन रिजवान तैयार नहीं थे. इस पर गुस्से में आ गए और गेंद को फेंक दिया. यह देख अंपायर ने भी नाराजगी जाहिर की थी.

आईसीसी कब और कैसे लगाती है जुर्माना -

शाकिब पर आर्टिकल 2.9 के तहत जुर्माना लगा है. आईसीसी ने इसको लेकर अपनी वेबसाइट पर जानकारी भी है. इसके तहत अगर कोई खिलाड़ी गेंद, बल्ला या पानी की बॉटल समेत कोई और चीज फेंकता है तो उस पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है. हालांकि जुर्माना सिर्फ इसी बात पर तय नहीं किया जाता है. यह भी देखा जाता कि किसी दूसरे खिलाड़ी या अंपायर का इससे कोई नुकसान न हुआ हो. यदि होता है तो इसके लिए अलग प्रावधान है.

बांग्लादेश-पाकिस्तान पर भी लगा है जुर्माना -

आईसीसी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश टीम पर भी जुर्माना लगाया है. पाकिस्तान पर स्लो ओवर रेट की वजह से 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है. इसके साथ-साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल से पॉइंट भी काटे हैं. बांग्लादेश पर 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा है.

यह भी पढ़ें : WTC 2025: पाकिस्तान को हार के बाद भारी नुकसान, ICC ने ठोका जुर्माना, जानें किस गलती की मिली सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
Akhanda 2 X Review: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'

वीडियोज

Delhi News: सैनिक फार्म में बुलडोजर कार्रवाई, देखते ही देखते ढह गया मकान | Bulldozer Action
MP News: Bhopal में चलती कार में लगी भीषण आग... हादसे में 5 लोग जलकर राख | Road Accident | abp News
Goa Night Club Fire Update: 2-3 दिन में गोवा पुलिस की हिरासत में होंगे लूथरा बंधू | Breaking News
सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
Akhanda 2 X Review: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 गेंदों में गिरे 5 विकेट, टीम इंडिया के नाम बना शर्मनाक रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 गेंदों में गिरे 5 विकेट, टीम इंडिया के नाम बना शर्मनाक रिकॉर्ड
हाथों-नाखूनों में दिखने वाले ये 5 बदलाव हो सकते हैं गंभीर बीमारी का संकेत, डॉक्टर्स ने दी चेतावनी
हाथों-नाखूनों में दिखने वाले ये 5 बदलाव हो सकते हैं गंभीर बीमारी का संकेत, डॉक्टर्स ने दी चेतावनी
बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जमा करने हैं तो इन जगहों पर करें निवेश
बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जमा करने हैं तो इन जगहों पर करें निवेश
दिनभर लैपटॉप पर झुके रहते हैं? फिजियोथेरेपिस्ट से जानें ऑफिस में बैठकर काम करने वालों के लिए आसान टिप्स
दिनभर लैपटॉप पर झुके रहते हैं? फिजियोथेरेपिस्ट से जानें ऑफिस में बैठकर काम करने वालों के लिए आसान टिप्स
Embed widget