एक्सप्लोरर

शाहिद अफरीदी ने कपिल देव के बयान को निराशाजनक बताया, अख्तर का किया समर्थन

शोएब अख्तर ने फंड जुटाने के लिए दोनों देशों के बीच तीन मैचों की सीरीज का प्रस्ताव रखा था. कपिल देव का यह बात रास नहीं आई और उन्होंने इसका विरोध किया.

कोरोना वायरस के कहर ने पूरी दुनिया को मुश्किल में डाल दिया है. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में गंभीर हालात को देखते हुए पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पैसे जुटाने के लिए दोनों देशों के बीच सीरीज का प्रस्ताव रखा था. हालांकि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव को यह प्रस्ताव रास नहीं आया. कपिल देव के बयान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने निराशा जाहिर की है.

अफरीदी ने पैसे जुटाने के लिए शोएब अख्तर के दोनों देशों के बीच सीरीज के प्रस्ताव का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, ''कपिल देव और इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला की टिप्पणियों पर आश्चर्य हुआ जिन्होंने अख्तर के सुझाव को नकार दिया था.''

अफरीदी ने कहा, ''पूरी दुनिया कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ रही है. इस दुश्मन को हराने के लिए हमें हमारे क्षेत्र में एकता की जरूरत है. ऐसे में इस तरह की नकारात्मक टिप्पणियों से कोई मदद नहीं मिलेगी.''

अफरीदी ने आगे कहा, ''मुझे भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के शोएब अख्तर के सुझाव में कुछ भी गलत नहीं दिखता. कपिल की प्रतिक्रिया ने मुझे हैरान किया. मुझे उनसे बेहतर प्रतिक्रिया की उम्मीद थी. मेरा मानना है कि संकट के समय इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए.''

आगे बढ़कर मदद कर रहे हैं अफरीदी

शाहिद अफरीदी ऐसे मुश्किल वक्त में कराची के लोगों की करीब महीने भर से मदद कर रहे हैं. अफरीदी अपनी संस्था के जरिए लोगों को मास्क और खाना मुहैया करवा रहे हैं. हालांकि अफरीदी के नेक काम की तारीफ करने की वजह से हरभजन सिंह और युवराज को ट्रोल का शिकार होना पड़ा. अफरीदी ने दोनों खिलाड़ियों के प्रति लोगों के बर्ताव को निराशाजनक बताया है.

विराट कोहली ने शेयर की बेहद ही खास तस्वीर, कहा- जीवन में क्या मायने रखता है, यह पता होना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget