एक्सप्लोरर

Pakistan Cricket: 'बालों में कंडीशनर लगाने से कुछ नहीं होगा..' पाक खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन पर बिफरे शाहिद अफरीदी

Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अपने हालिया बयान में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खूबसूरत दिखने की जगह परफॉर्मेंस पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह देते नजर आए हैं.

Shahid Afridi on Pakistan Players: इंग्लैंड के खिलाफ अपनी सरजमीं पर टी20 सीरीज गंवाने के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ी लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर पाक फैंस तक अपनी टीम के कुछ खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन पर अपनी भड़ास निकाल चुके हैं. सीरीज में खुशदिल शाह के फ्लॉप प्रदर्शन पर तो पाक फैंस स्टेडियम में ही 'पर्ची-पर्ची' चिल्लाने लगे थे. यहां पर्ची से मतलब यह था कि खुशदील अपनी परफॉर्मेंस पर नहीं बल्कि जुगाड़ के जरिए पाक टीम की स्क्वाड में शामिल हुए हैं. अब पूर्व पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन और खिलाड़ियों की आलोचनाओं को लेकर बयान दिया है.

अफरीदी ने समा टीवी पर इस मामले में बातचीत करते हुए कहा है, 'इसमें कोई शक नहीं कि अगर आप लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपकी इबादत होती है और जब हर खिलाड़ी के करियर में खराब फॉर्म आता है तो उसे आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता है. लेकिन आखिरी में आपको वापसी करनी पड़ती है. अगर आप निचले क्रम में आते हैं तो हर कोई आप से चौकों-छक्कों की उम्मीद करता है. और अगर आप 5-6 मैचों में ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आपको आलोचना झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए.'

'परफॉर्मेंस ही आपको खूबसूरत बनाती है'
अफरीदी कहते हैं, 'अच्छे कपड़े पहनकर बंदा अच्छा तो लग जाता है पर असल चीज तो परफॉर्मेंस ही है. बालों में कंडिशनिंग करके तैयार होने से कुछ नहीं होता है. परफॉर्मेंस आपको खूबसूरत बनाती है. इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह से दबाव की परिस्थितियों से भरा होता है. निर्भर करता है कि खिलाड़ी कैसे उस दबाव को हैंडल करता है.'

'अगर बार-बार मौका मिल रहा है तो परफॉर्म तो करना पड़ेगा'
अफरीदी ने कहा, 'ये दिलेरी की क्रिकेट है. अगर आप अंदर से तगड़े होंगे तो आप हर चीज का सामना कर सकते हैं. आपकी बेस्ट चीज परफॉर्मेंस है. अगर आपको हर मैच में मौका मिल रहा है तो आपको परफॉर्म करना पड़ेगा.' बता दें कि पाकिस्तान की टीम फिलहाल न्यूजीलैंड में है. यहां वह ट्राई सीरीज का हिस्सा है. इस सीरीज में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश की टीम भी शामिल है.

यह भी पढ़ें...

Death Bowling: 6 मैच... 27 डेथ ओवर और 350+ रन, जानें कैसे आखिरी ओवर्स बन रहे टीम इंडिया की सबसे बड़ी मुसीबत

IND vs SA ODI Series: शेड्यूल और स्क्वाड से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक, जानें भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज की A टू Z जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर पाकिस्तान के कितने क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन? जानें भारत की स्थिति पर क्या कहा
छात्र आंदोलन पर पाकिस्तान के कितने क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन? जानें भारत की स्थिति पर क्या कहा
IND vs ZIM 2nd T20 Date-Time: कब है भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा T20, कितने बजे से शुरू होगा मैच, जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब है भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा T20, कितने बजे से शुरू होगा मैच, जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
Asian Games 2026 Cricket Schedule: Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget