एक्सप्लोरर

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट का दावा, अफरीदी ने पाकिस्तान टीम में वापसी का रास्ता रोका

बट और टीम के उनके साथियों मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर को अगस्त 2010 में इंग्लैंड दौरे पर स्पाट फिक्सिंग के आरोप में पकड़ा गया था.

कराची: पाकिस्तान के पूर्व दागी कप्तान सलमान बट ने दावा किया है कि 2010 स्पाट फिक्सिंग प्रकरण में पांच साल के प्रतिबंध की सजा काटने के बावजूद शाहिद अफरीदी ने 2016 विश्व टी20 के लिए राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी का रास्ता रोका. बट ने कहा कि 2015 में प्रतिबंध पूरा करने के बाद घरेलू क्रिकेट से जुड़कर वह भारत में हुई विश्व टी20 चैंपियनशिप की टीम में जगह बनाने के करीब थे लेकिन अफरीदी ने उनके चयन का विरोध किया. बट ने मंगलवार रात जीटीवी समाचार चैनल के शो जीस्पोर्ट्स पर कहा, ''मुख्य कोच वकार यूनिस और बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर ने मुझे एनसीए बुलाया और मेरी फिटनेस देखने के लिए वे मुझे नेट्स पर ले गए.'' उन्होंने कहा, ''वकार भाई ने मुझसे पूछा कि क्या मैं पाकिस्तान के लिए दोबारा खेलने को लेकर मानसिक रूप से तैयार हूं और मैंने कहा कि हां, ऐसा है.'' चौंतीस साल के बट ने कहा कि पाकिस्तान टीम में उनकी वापसी का रास्ता साफ हो रहा था लेकिन तत्कालीन कप्तान अफरीदी ने उनकी वापसी का रास्ता रोक दिया. बट ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों किया लेकिन मैंने इस बारे में उससे बात नहीं की. मुझे नहीं लगा कि यह सही होगा. लेकिन मुझे यह पता है कि वकार और फ्लावर ने मुझे कहा कि मैं विश्व कप खेल रहा हूं और इसके बाद अफरीदी ने रास्ता रोक दिया.'' विश्व टी20 में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा जिसके बाद अफरीदी और वकार को इस्तीफा देने को बाध्य होना पड़ा. टेस्ट सलामी बल्लेबाज बट ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि किसी खिलाड़ी को प्रतिबंध से लौट रहे किसी अन्य खिलाड़ी के भविष्य पर फैसला करने की स्वीकृति मिलनी चाहिए. बट और टीम के उनके साथियों मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर को अगस्त 2010 में इंग्लैंड दौरे पर स्पाट फिक्सिंग के आरोप में पकड़ा गया था. तब लार्ड्स में पहले टेस्ट में हार के बाद अफरीदी के हटने पर बट को टेस्ट कप्तान बनाया गया था. डेविड वॉर्नर के लिए आई खुशखबरी, बनेंगे तीसरे बच्चे के पिता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget