एक्सप्लोरर

इंग्लैंड विकेटकीपर सारा टेलर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज़ सारा टेलर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज़ सारा टेलर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपनी स्वास्थय परेशानियों को लेकर ये बड़ा फैसला लिया. इंग्लैंड की 30 वर्षीय इस स्टार ने साल 2006 में इंग्लैंड के लिए अपने करियर का आगाज़ किया था. जिसके बाद वो देश के लिए 126 मुकाबलों में उतरीं और इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक का खिताब भी अपने नाम किया. सारा को साल 2018 में गार्डियन महिला क्रिकेटर के सम्मान से भी सम्मानित किया गया. पिछले कुछ समय से उनकी स्वास्थय समस्याओं की वजह से वो खेल पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पा रही थीं. जिसकी वजह से उन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना लिया. संन्यास की इस घोषणा पर सारा ने कहा, ''मेरे लिए ये एक मुश्किल फैसला है लेकिन मैं जानती हूं कि ये मेरे और मेरे स्वास्थय के नज़रिये से सही भी है. मैं अपने साथियों मौजूदा और पुराने साथियों दोनों को धन्यवाद देती हूं. साथ ही मैं इंग्लैंड क्रिकेट और अपने इस लंबे सफर के दोस्तों को भी धन्यवाद देना चाहूंगी.'' उन्होंने आगे कहा, ''इंग्लैंड के लिए खेलना और इतने लंबे समय तक देश की जर्सी को पहनना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है. मैं अपने पूरी करियर में कई अहम मौकों की गवाह बनी. जैसे साल 2006 में मेरा डेब्यू, एशेज़ में जीत और लॉर्ड्स में खेला गया विश्वकप फाइनल. ऐसे ही कई और मौके भी रहे.'' इसके आगे उन्होंने विश्व भर के अपने क्रिकेटिंग दोस्तों को भी याद किया और कहा, ''मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं दुनिया घूम सकी और वहां पर कई दोस्त भी बनाए.'' इंग्लैंड की लड़कियां मैदान पर और बाहर रोल मॉडल हैं, और वे निस्संदेह प्रेरित हैं और हमें प्रेरित करती रहेंगी. बहुत से युवा खिलाड़ी अभी खेल का हिस्सा बनेंगे. मैं उत्साहित हूं इस टीम को भविष्य में ऊंचाइयां छूते देखने के लिए.'' इसके आगे उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल पर कहा, ''मुझे अपने करियर पर गर्व है. मेरा अफने भविष्य को लेकर उत्साहित हूं और देखना होगा कि आगने क्या होता है.'' सारा टेलर ने इंग्लैंड के लिए 126 वनडे मुकाबलों में 4056 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 7 शतक और 20 अर्धशतक भी जमाए. वहीं टी20 क्रिकेट में सारा ने 2177 रन बनाए. 10 टेस्ट मैचों में सारा ने 300 रन अपने नाम किए. इसके साथ ही विकेटकीपिंग में उन्होंने 128 कैच और 100 से अधिक स्टम्पिंग भी की है. इतना ही नहीं टेलर ने महिला क्रिकेट इतिहास में तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सबसे ज्यादा 232 शिकार किए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
IND vs ENG 4th T20 Playing 11: क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget