एक्सप्लोरर

World Cup 2023: टीम इंडिया की नंबर 4 की समस्या को खत्म कर सकता है यह बल्लेबाज, वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया अर्धशतक

IND vs WI: संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया. वे भारत की इस बैटिंग पोजीशन की दिक्कत को खत्म कर सकते हैं.

Sanju Samson India vs West Indies: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लंब वक्त तक बाहर रहना पड़ा. उनकी टीम इंडिया में लंबे वक्त के बाद वापसी हुई है. सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार अर्धशतक जड़ा. इस मुकाबले में वे नंबर 4 पर खेले थे. टीम इंडिया नंबर 4 की बैटिंग पोजीशन को काफी समय से दिक्कत का सामना करना रही है. इस नंबर पर भारत ने कई बल्लेबाजों को मौका दिया. लेकिन कोई भी उम्मीद पर खरा नहीं उतरा.

सैमसन विश्व कप 2023 के लिए भारत की नंबर 4 की समस्या को खत्म कर सकते हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए 41 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए. सैमसन की इस पारी में 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे. वे दूसरे वनडे में 3 नंबर पर खेले थे. लेकिन सफल नहीं हुए. वे इस मैच में 19 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन बनाकर आउट हो गए थे. टीम इंडिया अगस्त में आयरलैंड दौरे के बाद सितंबर में एशिया कप 2023 में खेलेगी. अगर संजू को आगे मौका मिला तो वे बेहतर कर सकते हैं.

सैमसन ने भारत के लिए जुलाई 2021 में वनडे डेब्यू किया था. इसके बाद से अब तक वे सिर्फ 13 मैच ही खेल सके हैं. इस दौरान 390 रन बनाए. सैमसन का सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर नाबाद 86 रन रहा. उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए. अगर टी20 फॉर्मेट की बात करें तो उन्होंने जुलाई 2015 में डेब्यू किया था. इस फॉर्मेट में वे 17 मैच ही खेल सके. उन्होंने टी20 में भारत के लिए 301 रन बनाए और एक अर्धशतक लगाया. 

भारत ने वनडे में नंबर 4 पर कई खिलाड़ियों को मौका दिया है. श्रेयस अय्यर ने नंबर 4 पर 20 मैच खेले हैं और इस दौरान 805 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाए. अय्यर चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. लेकिन वे जल्द ही कमबैक कर सकते हैं. केएल राहुल की बात करें तो वे ओपनिंग से लेकर छठे नंबर तक वनडे फॉर्मेट में बैटिंग कर चुके हैं. उन्होंने नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए 7 मैच खेले और 241 रन बनाए हैं. राहुल भी चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हैं. राहुल भी कमबैक की तैयारी में हैं.

यह भी पढ़ें : IND vs WI: विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों ने मजबूत की दावेदारी, पढ़ें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget