एक्सप्लोरर

IND vs WI: विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों ने मजबूत की दावेदारी, पढ़ें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

IND vs WI World Cup 2023: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. मुकेश कुमार ने भी अच्छा परफॉर्म किया है.

IND vs WI World Cup 2023: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की. भारत ने पहले और तीसरे वनडे में जीत दर्ज की. जबकि दूसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा. इस सीरीज में ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने तीनों मैचों में अर्धशतक लगाए. मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने बॉलिंग में कमाल दिखाया. मुकेश ने कुल 4 विकेट लिए. जबकि कुलदीप ने 3 मैचों में 7 विकेट झटके. ईशान, कुलदीप और मुकेश ने शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप 2023 के लिए दावेदारी मजबूत की है. 

ईशान किशन ने पिछले चार मैचों में लगातार अर्धशतक लगाया. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 52 रन बनाए थे. इसके बाद वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक लगाए. उन्होंने पहले वनडे में 52 रन, दूसरे वनडे में 55 रन और तीसरे वनडे में 77 रनों की पारी खेली. जब टीम इंडिया के बड़े प्लेयर्स वेस्टइंडीज के खिलाफ घुटने टेक चुके थे, तब ईशान ने अर्धशतक लगाकर अहम भूमिका निभाई. ईशान ने विश्व कप 2023 के लिए दावेदारी मजबूत की है.

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कुलदीप यादव को भी शामिल किया था. कुलदीप ने 3 मैचों में 7 विकेट झटके. उन्होंने पहले वनडे में महज 6 रन देकर 4 विकेट झटके थे. इसके बाद दूसरे वनडे में 30 रन देकर एक विकेट लिया. उन्होंने तीसरे वनडे में 25 रन देकर 2 विकेट लिए. कुलदीप बतौर स्पिन गेंदबाज विश्व कप 2023 में भारत की लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने इस सीरीज के जरिए दावेदारी मजबूत की है.

भारतीय टीम के नए गेंदबाज मुकेश कुमार घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया  गया. मुकेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट डेब्यू किया. इसके बाद तीन वनडे मैच खेले. मुकेश ने डेब्यू वनडे में 22 रन देकर एक विकेट लिया. इसके बाद दूसरे वनडे में सफलता हाथ नहीं लगी. लेकिन तीसरे वनडे में 30 रन देकर 3 विकेट झटके. अगर मुकेश को आगे और मौके मिले तो वे अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं. टीम इंडिया विश्व कप के लिए मुकेश पर विचार कर सकती है.

यह भी पढ़ें : IND vs WI: हार्दिक पांड्या ने शानदार पारी को लेकर दी प्रतिक्रिया, बताया विराट कोहली ने क्या दी थी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget