एक्सप्लोरर

IND Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन की बजाए संजू सैमसन क्यों बेहतर विकल्प साबित होते?

IND Vs PAK: ईशान किशन को पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा. लेकिन संजू सैमसन ज्यादा बेहतर विकल्प साबित हो सकते थे.

Asia Cup 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका की जमीन पर खेले जा रहे एशिया कप में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला दो सितंबर को खेलेगी. पहले मुकाबले में भारत की टक्कर पाकिस्तान के साथ है. भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होने के चलते दुनियाभर के फैंस की नज़र इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं. हालांकि केएल राहुल के नहीं खेलने की वजह से भारत को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ईशान किशन को बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग 11 में मौका दिया जाएगा. लेकिन संजू सैमसन ईशान किशन क तुलना में ज्यादा बेहतर विकल्प साबित हो सकते थे.

चोटिल होने की वजह से केएल राहुल एशिया कप के ग्रुप स्टेज मुकाबलों का हिस्सा नहीं होंगे. संजू सैमसन को टीम के साथ श्रीलंका भेजा गया है. पर संजू सैमसन को टीम के साथ तभी जोड़ा जाएगा जब केएल राहुल एशिया कप से ही बाहर हो जाएं. ऐसे में इंडिया के पास विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन का ही विकल्प बाकी है.

संजू सैमसन के आंकड़ें हैं लाजवाब

ईशान किशन के खेलने की वजह से बैटिंग ऑर्डर इंडिया के लिए नई समस्या पैदा हो गया है. गिल, रोहित और विराट के चलते भारत का टॉप ऑर्डर सेट नज़र आ रहा है. ऐसी स्थिति में किशन को नंबर चार या पांच पर ही बल्लेबाजी करनी होगी. किशन के पास वनडे में नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने का कोई अनुभव नहीं है. नंबर चार पर किशन ने 6 पारियों में बल्लेबाजी की है और सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है. किशन का इस पोजिशन पर औसत 21 का है जबकि स्ट्राइक रेट 67 का है.

वहीं संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर में ज्यादा प्रभावी नज़र आते हैं. संजू ने नंबर चार पर एक पारी खेली है और 51 रन बनाए हैं. नंबर पांच पर संजू 52 के औसत से 104 रन बना चुके हैं. नंबर 6 पर खेलते हुए सैमसन ने चार पारियों में 90 के औसत और 117 के स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए हैं. आंकड़ों के हिसाब से संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन की बजाए ज्यादा बेहतर विकल्प हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget